भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजधानी रायपुर में एक युवक ने दूसरे युवक को चोर कहते हुए बेरहमी से पिटाई कर दी| फिर उसके शव को इलाके में फेंक कर चला गया. अगले दिन सूचना मिलने के बाद जब पुलिस ने शव परीक्षण करवाया जिसके बाद रिपोर्ट आने पर मौत का खुलासा हुआ |
पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. 19 अप्रैल की सुबह, तिल्दा नेवरा पुलिस को एक आदमी का शव मिला। पुलिस को शव संदिग्ध लगा। बाद की शव परीक्षण रिपोर्ट से पता चला कि मौत का कारण पिटाई थी।
आगे की जांच में पता चला कि मृतक दीपक यादव रात करीब 1 बजे घटनास्थल पर पहुंचा, वहां उसकी मुलाकात नवीन विश्वकर्मा से हुई अचानक वह दीपक को चोर कह कर पीटना शुरू कर दिया |
इस नई लड़ाई में आरोपी ने एक बेल्ट के साथ एक डंडा और एक लोहे की बक्कल वाला बेल्ट का इस्तेमाल किया। जिससे दीपक की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने शव को वहां फेंक दिया।
पुलिस ने घटना के आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसके बाद नवीन विश्वकर्मा को आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है|
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu

