भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : ईटानगर: पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. राज्य में छोटी लड़कियों के वेश्यावृत्ति के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए 11 ग्राहकों में कथित तौर पर सरकारी अधिकारी भी शामिल हैं।
मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले कुछ दिनों में, अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने अंतरराज्यीय वेश्यावृत्ति गिरोह में शामिल सरकारी अधिकारियों सहित 21 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बुधवार को कहा कि राज्य पुलिस ने मामले में 10 से 15 साल की उम्र की पांच नाबालिग लड़कियों को कब्जे से मुक्त करवाया गया है| हैरानी की बात यह की इतनी छोटी बच्चियों को देह व्यापार के धंधे में धकेला जा रहा था |
घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि गिरफ्तार किए गए सरकारी अधिकारियों में एक पुलिस उपायुक्त और स्वास्थ्य सेवाओं के एक उप निदेशक शामिल हैं। ईटानगर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) रोहित राजबीर सिंह ने कहा कि राजधानी में ब्यूटी सैलून चलाने वाली दो बहनें पड़ोसी राज्य असम के धेमाजी से राज्य में नाबालिग लड़कियों की तस्करी कर रही थीं। कम उम्र की लड़कियों की डिमांड होने पर लड़कियां सप्लाई की जाती थी|
उन्होंने कहा कि 4 मई को, पुलिस को सूचना मिली थी कि चिंपू में नाबालिग लड़कियों से जुड़ा एक वेश्यावृत्ति गिरोह चल रहा है, जिसके बाद उन्होंने दो बहनों के घर पर छापा मारा और दो नाबालिग लड़कियों को बचाया।मामले के सिलसिले में पांच सरकारी अधिकारियों को भी गिरफ्तार किया गया था।
एसपी ने कहा कि नाबालिग लड़कियों ने कहा कि उन्हें धेमाजी की दो बहनें ईटानगर ले गईं। तब पता चला कि धेमाजी से अपहृत दो अन्य नाबालिग लड़कियां एक महिला के हाथों में थीं और बाद में उन्हें छोड़ दिया गया था। पुलिस को यह भी पता चला कि आरोपी ने एक और नाबालिग लड़की की तस्करी की थी|
जिसके बाद होटल में छापेमारी की गई और लड़की को बचाया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वेश्यावृत्ति से संबंधित अपराधों में शामिल कम से कम 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया और पांच सरकारी अधिकारियों सहित 11 ग्राहकों को भी गिरफ्तार किया गया।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo

