भिलाई में 10 साल की बच्ची के साथ छेड़खानी , आरोपी ने चाकलेट खिलाने का लालच देकर उसे बाइक बाइक बैठकर झाड़ियो में ले गया और...

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में 10 वर्ष की बच्ची की साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है|  जिसमें पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने बच्ची को चॉकलेट और बिस्किट खिलाने के बहाने बुलाया और उसके साथ छेड़छाड़ की| इस मामले में पीड़िता की मां ने बयान दर्ज कराया है. सुपेला पुलिस की सक्रियता से आरोपी अपराधी पकड़ा गया|


यह भी पढ़े -CG : 12 सालो से छात्रा के साथ अपनी हवस मिटा रहा था शिक्षक , गर्भवती होने पर हुआ मामले का खुलासा , 

मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व सुपेला कॉलोनी की एक महिला ने सुपेला थाने में शिकायत दर्ज कराई है. अपनी शिकायत में उसने कहा कि मोहल्ले का ही रहने वाला राजकुमार राजभर उसकी 10 वर्षीय बेटी को चॉकलेट खिलाने के बहाने अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर मौर्या टॉकीज के पीछे निचली पुलिया के पास जंगल की झाड़ी में ले गया और गलत कार्य किया | 

यह भी पढ़े - जरुरी खबर : अब भिलाई के इन 3 पेट्रोल पम्पो में बिना हेलमेट के नहीं दिया जायेगा पेट्रोल , एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने दिए सख्त निर्देश...

शिकायत मिलने के बाद एसपी जितेंद्र शुक्ला के निर्देश और एएसपी सुखनंदन राठौर और सीएसपी भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन में सुपेला पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी राजकुमार राजभर को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया. आरोपी ने पुलिस के सामने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया| जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo