भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां टीचर ने छात्र को अपनी हवस का शिकार बनाया. टीचर ने छात्रा से 12 साल तक रेप किया। मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता गर्भवती हो गई. छात्रा ने अपने परिवार को बताया कि जब वह 12 साल की थी तब से टीचर पिछले 12 साल से उसके साथ रेप कर रहा है|
जानकारी के मुताबिक गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के एक शिक्षक 12 साल से एक छात्रा को अपनी हवस का शिकार बना रहा था| उसके गर्भवती होने के बाद पीड़िता ने यह बात परिवार को बताई|तब जाकर मामले का खुलासा हुआ| सारबहार इलाके के शिक्षक महेंद्र सोनी ने अपने स्कूल की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है|
टीचर ने पीड़िता के साथ लगातार बारह साल तक रेप किया. मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता गर्भवती हो गई. पीड़िता ने बताया कि जब वह स्कूल में थी तब से लेकर अब तक टीचर उसके साथ रेप करता आ रहा है. जब वह 12 साल की थी तो स्कूल में टीचर ने उसका शारीरिक शोषण कर रहा था|
चूंकि पीड़िता टीचर के अत्याचारों से तंग आ चुकी थी, इसलिए उसने सारी कहानी परिजनों को बता दी. इसके बाद परिजन छात्रा को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। छात्रा ने अपने परिवार को बताया कि टीचर शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ सालों से दुष्कर्म कर रहा है।
जब वह गर्भवती हो गई तो शिक्षक ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज होते ही वह फरार हो गया।
यह भी पढ़े - CG : बारात में आये युवक मालगाड़ी की चपेट में आये एक की मौत एक के दोनों पैर कटे , युवक की हालत गंभीर...
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

