भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर में एक कारोबारी ने कर्ज के चलते जहर खाकर आत्महत्या कर ली| कारोबारी ने महादेव सट्टा ऐप से जुड़े लोगों को 10 लाख रुपये उधार दिए थे.|जब उसने पैसे वापस मांगे तो उसे कई बार जान से मारने की धमकियां मिलीं। इसी से परेशान होकर संदीप बग्गा ने आत्महत्या कर ली|
पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के राजातलाब का है| सिविल लाइन पुलिस ने अब सुसाइड नोट के आधार पर नीतीश मित्तल उर्फ गुप्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संदीप बग्गा रायपुर के सेक्टर 2 शंकर नगर के रहने वाले थे. 9 मई को कारोबारी ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। उसके बाद परिजनों ने उसे गंभीर हालत में रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां रविवार को उनकी मौत हो गई. इसके बाद अस्पताल ने पुलिस को सूचित किया।
सिविल पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसने नीतीश मित्तल उर्फ गुप्ता को 10 लाख रुपये उधार दिए थे। नितेश महादेव , लोटस बुक और रेड्डी ऐप पर काम करता है। जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो वह टालमटोल करने लगा।
इन पैसों को लेकर मृतक के पास अलग-अलग नंबरों से फोन आए। उन्हें जान से मारने की धमकियाँ मिलीं, जिसके कारण व्यवसायी संदीप बग्गा को मानसिक और वित्तीय कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।आखिरकार तंग आकर उसने कीटनाशक जहर पी लिया.
मामले पर बात करते हुए सिविल पुलिस अधीक्षक रोहित मानेकर ने कहा कि जहर खाने की जानकारी मिलते ही आरोपी भाग गया है| अब सुसाइड नोट के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पुलिस की एक टीम लगातार आरोपी के ठिकाने और घर की तलाशी ले रही है|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo


