दुर्ग में 10 वी की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या , अंग्रेजी विषय में सप्लीमेंटरी आने की वजह से दुखी थी छात्रा , घर पर मौका देखकर दे दी अपनी जान...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र से एक आत्महत्या का मामला सामने आया है| मोहन नगर थाना क्षेत्र के उरला स्थित आईएचएसडीपी आवास में रहने वाले 10वीं कक्षा के छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुचना प्राप्त होने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा  मर्ग कायम कर इस मामले की जांच शुरू कर दी|


यह भी पढ़े - भिलाई: इन्तजार ख़त्म , सुपेला रेलवे अंडरब्रिज गुरुवार देर शाम से लोगों के आवागमन के लिए हुआ शुरू....

जानकारी के मुताबिक छात्रा सरस्वती शिशु मंदिर में 10वीं कक्षा में पढ़ती थी। कुछ दिन पहले ही बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित किए गए थे. परिणाम घोषित होने के बाद पता चला कि छात्र अंग्रेजी विषय में पूरक आई है। इससे वह बहुत दुखी थी| लड़की के माता-पिता दोनों श्रमिक के रूप में काम करते हैं। बुधवार दोपहर छात्रा घर पर अकेली थी तथा उसका भाई घर से कहीं गया हुआ था|

दोपहर एक बजे जब वह घर लौटा तो बहन को फंदे पर लटका पाया। उसने पहले अपने पड़ोसियों को बताया| जिन्होंने फिर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पंचनामा किया। पुलिस के मुताबिक, अब तक की जांच से पता चला है कि छात्रा अपने परीक्षा परिणाम से खुश नहीं थी और तनाव के कारण उसने फांसी लगा ली।

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo