भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई , एक बुजुर्ग महिला अपने घर से सुबह टहलने के लिए निकली और घर का रास्ता भूल गयी | घर का रास्ता ढूंढते हुए वह 3 KM दूर निकल गयी और वहां बेहोश हो गिर गयी |वहां से गुजर रही एक महिला ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सुचना दी| एक घंटे की तलाश के बाद 112 ने बुजुर्ग महिला को उसके घर में सुरक्षित पहुँचाया |
जानकारी के मुताबिक, भिलाई के बैकुंठधाम के पास रहने वाली महिला मान कुनूर धनकर (80) गुरुवार सुबह टहलने के लिए अपने घर से बाहर निकली थीं। चलते-चलते उसने काफी दूरी तय कर ली। अचानक उन्हें समझ आने लगा की वह रास्ता भटक गयी है |इतने में उन्हें वृंदा नगर कैंप 1 में सड़क पर चक्कर आ गया और वह बेहोश होकर गिर गए। एक महिला ने यह देखा तो 112 पर फोन किया और बुजुर्ग के बारे पुलिस को सूचना दी।
महिला ने 112 नंबर पर कॉल करने के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची | बुजुर्ग महिला से उनके घर का पता जानने के लिए बात करने की कोशिश की, लेकिन वह कुछ नहीं बता सकी। कुछ देर बाद अचानक उनके मुंह से निकला बैकुंठधाम| बुजुर्ग को तुरंत गाड़ी से बैकुंठधाम ले जाया गया। तलाश के बावजूद महिला के घर का पता नहीं चल सका |
जिसके बाद बैकुंठधाम के पास पुलिस जवान और ड्राइवर महिला को लेकर एक गली से दूसरी गली जाकर महिला का पता तलाशते रहे। अचानक एक लड़के की नजर उस बुजुर्ग महिला पर पड़ी और उसने उसके घर के बारे में बताया।
जिसके बाद लड़के को भी गाड़ी से इस महिला के घर के बताये पते पर ले जाया गया | गुरुवार की देर शाम बुजुर्ग महिला को उसके घर शारदापारा कैंप 2 ले जाया गया और उसके परिवार को सौंप दिया गया। इधर महिला का परिवार भी महिला के तलाश में जुटे थे | जिसके बाद परिवार ने 112 के स्टाफ को धन्यवाद दिया।
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/D5cKtsv0fqRENVW4jqOkNW

