भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : वर्तमान समय में युवाओं में सोशल मिडिया के लिए वीडियो बनाने का शौक बहुत तेजी से फैल रहा है और यह और भी खतरनाक होता जा रहा है। ताजा मामला उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रूड़की से सामने आया है।
यह भी पढ़े - भिलाई : फर्जी तरीके से लड़ा नगर निगम चुनाव , हाईकोर्ट के आदेश पर पार्षद को किया गया बर्खास्त....
जहाँ विडियो बनाते समय एक इंजीनियरिंग छात्रा ट्रेन की चपेट में आ गयी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. गंगनहर पुलिस के मुताबिक गुरुवार को 20 वर्षीय वैशाली बुधवार शाम अपनी दोस्त के साथ रहीमपुरा रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर खड़ी थी और उसने अपने मोबाइल फोन से रील वीडियो बना रही थी| इसी बीच एक रेलगाड़ी की चपेट में आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गयी |
आज युवक-युवतियां चंद लाइक और व्यूज पाने के लिए खतरनाक वीडियो बनाने से भी नहीं कतराते|वैशाली अपनी सहेली के साथ रेलवे फाटक के पास घुमने आई थी|हरिद्वार जिले के हरिपुर टोंगिया बुगावाला क्षेत्र की रहने वाली वैशाली को भी इस बढ़ते रील के पागलपन के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी।
वह फिलहाल रूड़की की शिवपुरम कॉलोनी में अपने मामा के घर रहकर कर इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। बुधवार शाम करीब 6 बजे वह अपनी सहेली के साथ शिवपुरम कॉलोनी के पास रहीमपुर रेलवे फाटक पर गई। इसी दौरान दोनों दोस्त रेलवे ट्रैक के किनारे खड़े होकर मोबाइल फोन पर रील शूट करने लगे| तभी अचानक हरिद्वार से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन चल पड़ी और वैशाली उसके नीचे आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
वैशाली की सहेली ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले में कोतवाली प्रभारी ने बताया कि फोन पर वीडियो बनाते समय हादसा हुआ।
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/D5cKtsv0fqRENVW4jqOkNW

