इन्स्टाग्राम दोस्त ने 11 वी की छात्रा को मिलने बुलाया फिर जबरन शराब पिलाकर दोस्त के साथ किया गैंगरेप फिर कार की डिक्की में बंद कर हुए फरार....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से 16 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पंजाब के युवक और उसके दोस्त पर आरोप है कि उन्होंने छात्रा को जबरन शराब पिलाई और नशे में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके अलावा घटना के बाद आरोपी ने छात्रा को उसके चाचा की कार की डिक्की में बंद कर दिया और भाग गये| पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है|


यह भी पढ़े - बहन के लव मैरिज से नाराज दोनों भाइयो ने जीजा को उतारा मौत के घाट, हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया , दोनों आरोपी गिरफ्तार....

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित लड़की जिले के एक सरकारी माध्यमिक विद्यालय में 11वीं कक्षा में पढ़ती है. करीब तीन-चार सप्ताह पहले इस छात्रा की दोस्ती पंजाब के जालंधर निवासी सन्नी नाम के युवक से हो गई। सनी खरोली जिले के एक गांव में ट्रक ड्राइवर के रूप में काम करता था।

 इसी दौरान आरोपी युवक छात्रा से मोबाइल फोन पर बात करने लगा. इसी बहाने उसने पीड़िता से संपर्क किया। आरोपी ने छात्रा को धोखे से उसे मिलने बुलाया |जिसके बाद उसने और उसके दोस्त ने उसके साथ बलात्कार किया | उसके बाद लड़की के चाचा की कार की डिक्की में  नाबालिग को बंद कर दिया और भाग गए।

यह भी पढ़े - CG : बजरंग दल नेता और युवती की हत्या , प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की आशंका , हत्या से पहले बेरहमी से की थी पिटाई व युवती का गला रेतकर हाईवे के किनारे छोड़ी लाश.....

पुलिस में दर्ज शिकायत में पीड़ित छात्रा ने बताया कि रविवार को आरोपी युवक ने उसे मुख्यालय के पास एक धार्मिक स्थल पर माथा टेकने के लिए चलने को कहा. छात्रा के राजी होने के बाद आरोपी युवक अपने एक दोस्त के साथ उसे स्कूटी पर घुमाने के लिए आया। एक धार्मिक स्थल पर मत्था टेकने के बाद आरोपी युवक छात्रा को पास की दुकान के पास एक कमरे में ले गया। आरोपी ने पहले छात्रा को जबरदस्ती शराब पिलाई और फिर नशे में ही छात्रा के साथ दुष्कर्म किया.

इसके बाद दोनों आरोपी छात्रा को ऊना जिले के खरोली इलाके में ले गए. मंदिर के पास सुनसान जगह पर ले जाकर सन्नी ने छात्रा से दोबारा दुष्कर्म किया। फिर उसके साथी ने भी छात्रा को अपनी हवस का शिकार बना लिया. घटना के बाद दोनों आरोपियों ने छात्रा को उसके चाचा की कार की डिक्की में बंद कर दिया और मौके से भाग गए। सुबह जब उसे होश आया तो छात्रा कार की डिक्की में थी और उसने अपने परिजनों को फोन कर घटना के बारे में बताया।

पुलिस आयुक्त राकेश सिंह ने इस संबंध में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है|