भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : जांजगीर चांपा, 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे सामने आने के बाद इसका असर भी देखने को मिल रहा है. 12वीं की परीक्षा में फेल होने के बाद परेशान छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र के सेंदरी गांव का है, जहां शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुटरा की 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का शव उसके घर में पंखे से लटका हुआ मिला। जानकारी के मुताबिक छात्रा 2 विषयों में परीक्षा में फेल हो गई, जिससे वह परेशान चल रही थी |जिसके बाद उसने ऐसा कदम उठा लिया |
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|

