भेष बदलकर काम कर रहे 12 खूंखार नक्सलियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार , इनमे एक ईनामी नक्सली भी शामिल , कई बड़ी वारदातों को दे चुके है अंजाम ....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में पुलिस ने एक इनामी समेत 12 खूंखार नक्सलियों को मंगलवार को पकड़ा है| इनमें से दस को सुकमा से और दो को दंतेवाड़ा से गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने इन सभी पर कई गंभीर अपराधों में शामिल होने का आरोप लगाया है|


नक्सल विरोधी अभियान के तहत जिला सेना, डीआरजी सुकमा और कोबरा वाहिनी की एक संयुक्त टीम दुलेड़, बोट्टेतोंग, रासापल्ली, पीनाचंदा, ईरापल्ली, मेट्टामुड़ेम व आसपास के क्षेत्रों की ओर बढ़ रही थी|। इस ऑपरेशन के दौरान, पास के जंगल में सादे लिबास में कुछ संदिग्धों को पुलिस ने देखा जिसके बाद वे पुलिस को देखकर भागने लगे| पुलिस ने घेराबंदी कर दस लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 

पूछताछ के दौरान, एक लाख के इनामी माड़वी बुस्का सहित , माड़वी जोगा, पदाम जोगा, सोड़ी गंगा, माड़वी हुंगा, सोड़ी मूड़ा , मड़कम देवा, मड़कम हिंगा, वेट्टी हुंगा सहित दस को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है|गिरफ्तार नक्सलियों पर हत्या, अपहरण और सड़क जाम करने समेत कई घटनाओं में शामिल होने का आरोप है|

 वहीं, दंतेवाड़ा जिले के आलमपुर से दो मिलिशिया सदस्य को गिरफ्तार किया गया है| सोमवार को पुलिस की एक टीम आलमपुर थाना क्षेत्र के निर्वाया केशापारा और पोटाली की तलाश में गयी थी. वापस जाते समय, दोनों संदिग्धों को मुरूम गड़ढा मोड़ के पास एक सड़क पर देखा गया और पुलिस को देखने के बाद वे छिप रहे थे| उन्हें घेर कर पकड़ लिया गया|

गिरफ्तार संदिग्धों से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना नाम होंगा कुड़ामी और जोगा  कुड़ामी बताया| और कहा कि वह पोरदेम मिलिशिया के सदस्य है। पुलिस को इनके पास से हाथ से बने बम, डेटोनेटर और तार मिले| अदालत में उन्हें प्रस्तुत किया गया और रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo