भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले के ग्रामीण इलाके से बकरी चोरी करने वाले दो आपराधिक गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने छह आरोपियों समेत एक अपचारी को गिरफ्तार कर लिया है| आरोपियों ने जानवरों को चुराया, उनका हलाल किया और फिर उन्हें बेच दिया। गिरोह के सदस्य महंगी गाड़ियों में घूमकर जानवरों की तलाश करते थे जहाँ भी मौका मिलता वहां से जानवर चुरा लिया करते थे|
पुलिस ने चोरी के जानवरों को बेचने वाले आरोपियों के पास से लगभग 3 लाख 54,000 रुपये और दो वाहन जब्त किए। जब्त की गई मशरुका की कीमत 14 लाख 54 हजार रुपये आंकी गई है.
मामले का पूरा खुलासा करते हुए एएसपी सुखनंदन राठौड़ और क्राइम एएसपी ऋचा मिश्रा ने बताया कि जिले के पाटन थाने के गुजरा गांव, पुलगांव के पीपलछेड़ी, बोरी के परसाहाद, धमधा के किसोराकुरा नंदिनी थाना क्षेत्र के गांव से मवेशी चोरी किए थे|शिकायत के आधार पर एसीसीयू प्रभारी कपिल देव पांडे के नेतृत्व में पुलिस और पुलिसकर्मियों ने मामले की जांच शुरू कर की|
जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरों और तकनीकी सहायता से पुलिस टीम को रुआबाँधा के दशहरा मैदान के पास आजाद चौक निवासी रजा अहमद के बारे में सुराग मिला| जब पुलिस ने 24 वर्षीय रजा अहमद को गिरफ्तार किया और पूछताछ की, तो उन्ने उसने अपने छोटे भाई जावेद हुसैन अहमद (21) और उसके खुर्सीपार निवासी साथी जावेद हुसैन उर्फ सोनू के साथ गुजरा पाटन गांव से ईद से एक हफ्ते पहले 75 मवेशी चोरी की बात कबूल कर ली।
गुजरा गांव के रहने वाले दोनों आरोपी भाई एक किसान के ब्यारा से बकरी बकरे को अलग कर मुख्य सड़क पर ले गए. इसके बाद उसने जानवरों को दो बार में अपनी कार में लोड किया और खुर्सीपार में जावेद हुसैन उर्फ सोनू के गोदाम में छिपा दिया।
वहां से, आरोपियों ने सभी बकरियों को हलाल करने के बाद बेच दिया और आय को आपस में बांट लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि उसने पुलगांव थाना क्षेत्र के पीपलछेड़ी गांव में एक घर से 34 मवेशियों को चुराया था. हलाल होने के बाद आरोपियों ने इन जानवरों को बेच भी दिया।
पुलिस ने रजा अहमद और उसके भाई जावेद अहमद को गिरफ्तार कर लिया. इनका तीसरा साथी जावेद हुसैन उर्फ सोनू फरार है| जिसकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है| दोनों के पास से 2 लाख रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त सूमो वाहन जब्त कर लिया।
वहीं पुलिस ने आरोपी अरुण कुमार देशलहरा (30) निवासी राधिका नगर सुपेला, लक्ष्मी जोशी (25) निवासी सेक्टर 7 झुग्गी बस्ती महाराणा प्रताप भवन के पास और गजानंद बंजारे (24) बलौदाबाजार ,एक अपचारी को गिरफ्तार कर लिया गया है|
इन आरोपियों ने बोरी थाना क्षेत्र के ग्राम परसाखुर्द, नंदिनी थाना क्षेत्र के ग्राम बनबरद और धमधा थाना क्षेत्र के ग्राम खिलौराकला से बकरी-बकरी चोरी करना कबूल किया है। इस गिरोह का एक सदस्य मोटर साइकिल से घूम-घूम कर चोरी के लिए जगह चिन्हित करता था. इसके बाद उन्होंने यह बात अपने साथियों से साझा करता था |
इसके बाद सभी आरोपी अरुण कुमार देशलहरा की बोलेरो गाड़ी से चोरी के करने के बाद मवेशियों को काटकर बेच दिया करते थे| पुलिस ने सभी आरोपियों के पास से कुल 1 लाख 54 हजार रुपये नकद, साथ ही घटना में प्रयुक्त एक मोटर साइकिल और एक बोलेरो कार जब्त कर ली. जब्त माल की कुल कीमत 7 लाख रुपये आंकी गई है|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo


