हैवान माँ ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने 15 महीने के बच्चे का करवाया क़त्ल, फिर लिव इन पार्टनर ने बच्चे के शव को गटर में फेंका और पुलिस को बच्चे की गुम होने की झूठी बात बताई , माँ का यह तीसरा पार्टनर था, पढ़े...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : महाराष्ट्र के मुंबई में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां मां ने अपने प्रेमी के लिए अपनी ही ममता क़त्ल करवा दिया|  निर्दयी मां भी प्रेमी के साथ वारदात में शामिल थी| माँ के प्रेमी ने उसके 15 महीने के बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी और शव को गटर में फेंक दिया।


यह भी पढ़े - भिलाई : पत्नी के घर से बाहर जाते ही दरवाजा बंद कर हैवान पिता अपनी 14 और 17 साल की बेटियों के साथ करता था अश्लील हरकत

हैरानी की बात तो यह है कि इस अपराध को अंजाम देने के बाद मां और उसके प्रेमी ने पुलिस में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच कबूल कर लिया। यह मामला मुंबई के जोगेश्वरी क्षेत्र का है। 

जानकारी के मुताबिक मां और उसका बॉयफ्रेंड मुंबई में एक साथ लिव इन में रहते थे। इन लोगों ने अपने 15 महीने के बच्चे के गायब होने का मामला पुलिस में दर्ज करवाया था| दोनों की पहचान ओडिशा के राजेश राणा (28) और रिंकी दास (23) के रूप में की गई है। वह चार महीने पहले ही अपने 15 महीने के बच्चे के साथ मुंबई आई थीं। यह बच्चा रिंकी दास का ही था. दोनों मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में रहते थे। 

यह भी पढ़े नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या , ससुराल के सभी लोग घर में ताला लगाकर हुए गायब , मायके वाले का आरोप ससुराल वाले करते थे प्रताड़ित.....

पुलिस के मुताबिक, एक दिन अचानक दंपत्ति ने पुलिस में बच्चे की चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा दी. हालांकि, जब पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि प्रेमी ने ही बच्चे की हत्या कर शव को मुंबई के एक गटर में फेंक दिया था.

पुलिस ने जांच की तो पता चला कि दोनों (राजेश और रिंकी) की पहले ही किसी और से शादी हो चुकी है. रिंकी की पहली शादी से एक बेटा था, लेकिन जब वह अपनी पति से अलग हो गयी तो वह अपने सबसे बड़े बेटे को पति के पास छोड़ दिया|

यह भी पढ़े - महंत ने महिलाओं के चेंजिंग रूम में लगवाया सीसीटीवी कैमरा , घाट में नहाकर आने वाली महिलाओ की हर गतिविधि उसमे होती थी रिकॉर्ड, महंत के फ़ोन से था कनेक्ट , मामला दर्ज होने के बाद महंत फरार...

बाद में,रिंकी  का अपने अंकल के साथ संबंध बन गये और वह गर्भवती हो गयी| गाँव की पंचायत ने फैसला किया कि अंकल से  रिंकी दास की शादी होगी| लेकिन बच्चे के जन्म के बाद रिंकी की मुलाकात राजेश से हुई और दोनों मुंबई भाग गए। 

राजेश को यह पसंद नहीं था कि रिंकी पहले ही बच्चे को जन्म दे चुकी थी। इसके बाद राजेश ने 15 महीने के बच्चे के चेहरे और सीने पर जोरदार घूंसे से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। उस दौरान रिंकी दास वहीं थी. इसके बाद दोनों व्यक्तियों ने पुलिस को झूठे बयान दिए। जांच के दौरान पुलिस को इन दोनों लोगों की कहानी पर शक हुआ और गहन पूछताछ के बाद दोनों लोगों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है|