भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिहार के मुजफ्फरनगर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है|जहाँ पति प्रेम विवाह के 20 दिन बाद पत्नी को छोड़कर भाग गया। काफी तलाश के बाद जब पति नहीं मिला तो पत्नी ने महिला थाने में शिकायत दर्ज करायी|
इण्डिया टीवी में प्रकाशित खबर के मुताबिक उनके बीच 2.5 साल तक रिश्ता रहा और शादी से पहले लड़की का दो बार गर्भपात भी हुआ। लेकिन लड़की को इस बात का अंदाजा नहीं था कि लड़का लड़की को इस तरह से धोखा देगा.
बिहार के मुजफ्फरपुर में लव, सेक्स और धोखा का एक मामला सामने आया है| प्रेम विवाह के महज 20 दिन बाद ही पति भाग गया। लड़के के भागने के बाद उसने कमरे में रखी अलमारी चेक की जिसे देखकर उसके होश उड़ गए| विवाह प्रमाणपत्र और अन्य दस्तावेज गायब थे।
मामला जिले के सिकंदरपुर थाने का है|नवविवाहिता ने अपने पति, सास और ननद के खिलाफ महिला थाने में आपराधिक शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत के आधार पर महिला थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है|
पीड़िता जानवी गुप्ता ने बताया कि दो साल पहले उसकी मुलाकात आदित्य नाम के युवक से हुई थी. दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर वे सेलफोन पर एक-दूसरे से बातचीत करने लगे। दोस्ती कब प्यार में बदल गई पता ही नहीं चला. प्यार इतना बढ़ गया कि दोनों शारीरिक संबंध बनाने लगे और इसी बीच लड़की गर्भवती हो गई। हालाँकि, आदित्य ने उसका गर्भपात करवा दिया|
जान्हवी ने कहा कि आदित्य ने उसे नशीली दवाएं देकर कई बार संबंध बनाए और उसे दो बार गर्भपात भी कराना पड़ा। जब लड़की ने उसे शादी के लिए मना लिया तो प्रेमी ने शहर के रानी सती मंदिर में शादी रचा ली. दोनों की शादी हिंदू रीति-रिवाज से हुई। शादी के बाद, वह और उनके पति के घर चले गए और विवाह प्रमाण पत्र के लिए रजिस्ट्री कार्यालय में एक आवेदन भी जमा किया।
पति के घर पहुंची तो उसकी सास-ननद ने उसे बेइज्जत करना और पीटना शुरू कर दिया। उसका मंगलसूत्र और सूटकेस रख लिया और धमकी देकर घर से निकाल दिया। पति ने अहियापुर के डॉक्टर कॉलोनी में एक मकान किराये पर ले लिया और दोनों साथ रहने लगे. इसी बीच आदित्य ऑफिस जाने की बात कहकर निकला लेकिन वापस नहीं लौटा। जब आदित्य को फोन लगाया तो उसने फोन बंद कर लिया।
आदित्य के भागने के बाद उसकी मां ने अहियापुर थाने में जान्हवी के खिलाफ बेटे के अपहरण का मामला दर्ज कराया था. जान्हवी ने 10 मई को महिला थाने में आदित्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है| महिला थाने के पुलिस अधिकारी पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo

