लुटेरी दुल्हने , शादी के बाद दुल्हे के घर से लाखो के जेवर और कैश लेकर फरार , 22-25 लोगो का गिरोह देता था वारदात को अंजाम , पुलिस में शिकायत करने पर मिलने लगी धमकियाँ.....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : यूपी , अलीगढ़ शादी के बाद सुखी दांपत्य जीवन का सपना देख रहे क्षेत्र के दो युवको सपना अचानक टूट गया। दो युवकों की दुल्हनें शादी के दूसरे दिन ही गहने और पैसे लेकर भाग गईं। ख़ासियत यह है कि दोनों विवाह तीन मध्यस्थों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किए गए थे। पीड़ित पक्ष ने शनिवार को क्वार्सी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने तीन बिचौलियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है|


यह भी पढ़े - गटर में मिले 4 साल के बच्चे की लाश मामले में हुआ बड़ा खुलासा , प्रिंसिपल और उसके बेटे ने दिया था जघन्य अपराध को अंजाम , आखिर क्यों जिन्दा ही गटर में डाल दिया बच्चे को जानिए....

क्वार्सी थाना क्षेत्र के सुरेंद्र नगर निवासी मानव बंसल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि पुष्पा, बब्लू और कमलेश उसे लड़की दिखाने के लिए खुर्जा के चामुंडा मंदिर में ले गए। चेहरा दिखाने के बाद लड़की पक्ष ने तुरंत शादी का प्रस्ताव रख दिया। उन्होंने 14 मई को खुर्जा में नेहा से शादी की। दुल्हन सुरेंद्र नगर स्थित अपने घर पहुंची। शिकायत के मुताबिक, दो दिन रुकने के बाद नेहा ने बताया कि यहां दो दिन रुकने के बाद एक दिन के लिए अपने मायके जाने का रिवाज है। 

पति, सास और ससुर ने मना कर दिया। लेकिन दुल्हन जिद करने लगी. इसी बीच दुल्हन के भाई और भाभी उसे लेने घर आए और उसे ले गए। इसके बाद जब मानव ने नेहा को ससुराल आने के लिए उसके मोबाइल फोन पर फोन किया तो उसने कहा कि उसका भाई काम के सिलसिले में अलीगढ़ से आ रहा है उन्ही के साथ मुझे लेने आ जाना | 

यह भी पढ़े CG ब्रेकिंग : सनसनीखेज मामला , पड़ोसी ने एक ही परिवार की 5 लोगो की टंगिया मारकर की हत्या , फिर खुद फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या ...

जब नेहा के भाई को फोन किया तो उसने कहा कि वह रास्ते में है और आधे घंटे में वहां पहुंच जाएगा| जब उसे दोबारा कॉल किया तो कॉल का जवाब नहीं दिया गया. मानव बंसल ने पुलिस को बताया कि नेहा चार सोने की चूड़ियां, एक सोने की चेन, एक मंगलसूत्र, एक बिछिया, एक थोड़ियां, एक लौंग, एक हार और कैश ले गई। मानव का कहना है कि यह 20-25 लोगों का गिरोह है। कुआर्सी थाने में मामला दर्ज किया गया है| अब नए मोबाइल फोन नंबरों से धमकियां आ रही हैं|

कुआर्सी थाना क्षेत्र के सुरेंद्र नगर निवासी दिनेश के साथ भी ऐसा ही हुआ। मानव की शादी कराने वाले उसी बिचौलिए ने 16 तारीख को पूजा मंदिर में दिनेश की शादी करा दी। शादी के बाद पूजा ने दिनेश के घर पर रात बिताई। उसने अगले दिन बाजार चलने को कहा. परिजन पूजा को अहल ताल बाजार ले गए तो वह सड़क से उतरकर भाग गई। दिनेश ने बताया कि करीब चार लाख का नुकसान हुआ है।

 शादी के वक्त उनके भाई और भाभी ही उनके साथ थे, जो नकली लग रहा था. वहीं, पूजा का फोन स्विच ऑफ बता रहा है| बिचौलियों ने शादी के आयोजन के लिए दोनों परिवारों से 80,000 रुपये वसूले। पीड़ित पक्ष का दावा है कि गिरोह शादी के नाम पर ठगी कर रहा है. कुआर्सी थाने के प्रभारी विजयकांत शर्मा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में लाया गया है। पीड़ित पक्ष से पूछताछ की जा रही है|

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo