जानकारी के मुताबिक भावेश निर्मलकर ग्राम ढौर का निवासी था |ठेका श्रमिक के तौर पर कार्य किया करता था| युवक ने रविवार दोपहर गांव स्थित अपने घर में फांसी लगा ली|
मरने से पहले मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है| लेकिन इसमें उनकी आत्महत्या का कारण नहीं बताया गया था। अपने सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा कि PF और अन्य पैसे उनके परिवार को दे दिए जाएं|
जामुल पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा किया तथा शव को पोस्टमार्टम सुपेला के लाल बहादुर अस्पताल भेजा गया है| PM होने के बाद शव को घरवालो को सौंप दिया जाएगा| फ़िलहाल पुलिस द्वारा परिजनों और उसके दोस्तों और रिश्तेदारों से पूछताछ की जा रही है|

