ब्रेकिंग न्यूज़ : महादेव सट्टा ऐप मामले में रायपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाई ,पुणे, मुंबई और रायपुर से 26 सटोरियों को पकड़ा.....

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : महादेव सट्टा ऐप मामले में रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने पुणे, मुंबई और रायपुर से 26 सटोरियों को पकड़ा है। बता दे की पुलिस की गिरफ्त में आए कई आरोपियों ने दुबई का दौरा भी किया हुआ है| सभी आरोपियों को मुलाहिजे के लिए  अस्पताल ले जाया गया। रायपुर पुलिस आज मामले का खुलासा करेगी|


इससे पहले 25 अप्रैल को एसीबी और ईओडब्ल्यू ने महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में बड़ी कामयाबी मिली थी। जांच एजेंसी ने आठ महीने से छिपे राहुल वकटे और रितेश यादव को गिरफ्तार कर लिया था|. राहुल को दिल्ली से जबकि रितेश को गोवा से गिरफ्तार किया गया था| 

टीम ने हवाला के 43 लाख रुपये भी जब्त किये. अगस्त 2023 में निलंबित एएसआई चंद्रभूषण वर्मा की गिरफ्तारी के बाद से गिरफ्तार दोनों फरार थे| रितेश यादव पुणे में महादेव सट्टेबाजी के काम को संचालित कर रहा था |

पकड़े गए आरोपी महादेव और अन्ना रेड्डी एप पर करोड़ो का दांव खिलवा रहे थे| आरोपियों के पास से 11 लैपटॉप, 98 मोबाइल , 01 कैलकुलेटर, 02 वाईफाई , 03 रजिस्टर, 30 पासबुक, 9 चेक बुक, 81 एटीएम और 50 सिम कार्ड जब्त किए गए। गिरफ्तार आरोपी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सभी आरोपी पुणे में बैठकर अन्ना रेड्डी 67, महादेव पैनल 149, लेजर 10 आईडी पैनल के आईपीएल क्रिकेट मैच पर दांव खिलवा रहे थे। प्रत्येक पास की ID की कीमत 35 से 50 लाख रुपये के बीच थी। साथ ही जब्त किए गए लैपटॉप और मोबाइल फोन से 30 करोड़ रुपये से अधिक के लेनदेन की जानकारी मिली है।

 हजारों प्लेयर की जानकारी उनके सेलफोन और बैंक खातों से भी मिली है. इन सटोरियों के खिलाफ गंज थाने में अपराध दर्ज किया गया है। बता दे कि अब तब साइबर क्राइम टीम ने 2024 आईपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में 9 मामलों में कुल 57  लोगो को गिरफ्तार किया है।

हाल ही में साइबर क्राइम स्क्वॉड और गंज पुलिस स्टेशन की संयुक्त टीम ने गोवा में आठ सटोरियों को गिरफ्तार किया था. चार लैपटॉप, एक कैमरा, एक कैल्क्यूलेटर , 27 सेल फोन और 11 ATM कार्ड, 1 राउटर,  और लिंक पोर्ट जब्त किए गए। जब आरोपियों से पूछताछ की गई तो पता चला कि उनके अन्य सहयोगी महाराष्ट्र के पुणे में महादेव ऐप पैनल के माध्यम से दांव लगवा रहे थे।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/D5cKtsv0fqRENVW4jqOkNW