दुर्ग में ऑटो चालक की गुंडागर्दी , ट्रेन पकड़ने रेलवे स्टेशन गए खुर्सीपार के दो भाइयो से डबल पैसे वसूले , विरोध करने पर डंडो से बेहोश होने तक पीटा फिर चेन ,पर्स लूट लिए , 2 आरोपी गिरफ्तार.....

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग रेलवे स्टेशन की पार्किंग में एक ऑटो चालक ने अपने साथी के साथ मिलकर एक युवक और उसके भाई को लूट लिया. घटना के बाद पीड़ित ने जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर जीआरपी ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया|


यह भी पढ़े - भिलाई में डेम घुमने गयी पत्नी को स्कूटी की चाबी देने गए युवक की अज्ञात शख्स ने गले में धारदार हथियार से किया वार , युवक की हालत गंभीर, डॉक्टरों का कहना - यदि मेन नस कट जाती तो बचाना मुश्किल.....

जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात करीब 3.15 बजे खुर्सीपार  निवासी कन्हैया सोनी अपने भाई नीतीश सोनी के साथ स्कूटी से  दुर्ग रेलवे स्टेशन के लिए निकले। उन्हें पुणे के लिए ट्रेन पकड़नी थी.

सुपला चौक के रास्ते में जब स्कूटी का पेट्रोल खत्म हो गया तो उन्होंने वाहन सुपेला पेट्रोल पंप पर खड़ा कर दिया। रास्ते में एक ऑटो क्रमांक सीजी-07 बीपी 6810 का ड्राइवर मिला और उससे रेलवे स्टेशन जाने की बात करी|

ऑटो चालक ने पीड़ितों को दुर्ग रेलवे स्टेशन तक ले जाने के लिए 200 रुपये भाड़ा बोला और जब वे स्टेशन पहुंचे, तो उसने प्रत्येक व्यक्ति से 200 रुपये की मांग की। काफी देर तक बहस के बाद पीड़ित ने उसे 400 रुपये दिये| स्टेशन में प्रवेश करने से पहले उनकी ऑटो की तस्वीर ली। इसे लेकर आरोपी चालक विवाद करने लगा। इसी बीच ड्राइवर का एक और दोस्त वहां आ गया|

दोनों पीड़ितो ने शिकायतकर्ता और उसके भाई की पिटाई की। यहाँ तक ने पीड़ित की गर्दन पर डंडे से प्रहार किया, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा। जब उसे होश आया तो उनका भाई बगल में पड़ा  हुआ था. उसके गले से सोने की चेन और जेब से पर्स गायब था। पीड़ित ने घटना की शिकायत जीआरपी से की।

जीआरपी ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। खोजबीन करने पर आरोपी 30 साल के ड्राइवर अमर सिंह और साथी मोहम्मद इरशाद 40 साल को पुलिस ने पकड़ लिया |दोनों आरोपी दीपक नगर दुर्ग के रहने वाले हैं।

पूछताछ के दौरान दोनों ने लूट की बात कबूल कर ली। प्रतिवादी के पास से चेन और अन्य चोरी का सामान बरामद किया गया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया और अदालत के आदेश के साथ जेल भेज दिया गया।

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo