भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग में बस स्टैंड के पार्किंग संचालक श्रीराम यादव उर्फ मंत्री यादव की हत्या के मुख्य आरोपी अक्षत दुबे को बस्तर से पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पकड़ लिया है। अक्षत समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर कोतवाली थाने को सौंप दिया गया. पुलिस अभी एक और आरोपी की तलाश की जा रही है|
जानकारी के मुताबिक, हत्या के बाद मुख्य आरोपी के सोशल मिडिया अकाउंट से इंस्टाग्राम पर पोस्ट की जा रही थी| इसमें मृतक मंत्री यादव के परिवार के अन्य सदस्यों को जान से मारने की धमकी देने के साथ ही उसके परिवार के सदस्यों को परेशान करने की बात भी लिखी हुई थी|
घटना वाले दी आरोपी अक्षत दुबे ने अपने चाचा अजय दुबे से मारपीट करने को लेकर मंत्री यादव से झगड़ा शुरू कर दिया. इसके बाद सभी आरोपियों ने मंत्री यादव पर चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गये. मंत्री यादव को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई|
घटना के बाद, दुर्ग पुलिस की पुलिस आपराधिक जांच विभाग लगातार आरोपियों को पकड़ने के लिए काम कर रही थी। टीम ने घटना के दूसरे दिन हत्याकांड के आरोपी वंश राजपूत को पकड़ लिया। साथ ही मुख्य आरोपी अक्षत दुबे को बस्तर से व गुरुवार को उसके साथी शुभम शर्मा उर्फ पंडित को को राजनांदगांव से गिरफ्तार कर लिया है|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo

