भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में ईओडब्ल्यू ने महादेव सट्टा के खिलाफ राज्यभर में छापेमारी कर रही है| ईओडब्ल्यू की टीमें सुबह से रायपुर, दुर्ग, भिलाई, कांकेर और राजनांदगांव में एक साथ कार्रवाई कर रही हैं। इस ऑपरेशन में कई सुरक्षा बल और ईओडब्ल्यू के जवान भी शामिल है|
छापेमारी में 6 से 7 सदस्यों की एक टीम है जिसमें एक डीएसपी अधिकारी भी शामिल है| ईओडब्ल्यू टीम के पास एक टाइपराइटर भी है. दरअसल, हाल ही में महादेव सट्टा के एक आरोपी को EOW के अधिकारियों ने गिरफ्तार कर पूछताछ की थी. इस दौरान उसने कुछ लोगों के नाम बताये थे |
जिसके बाद बताये गए लोगो के ठिकाने पर दबिश देकर जांच की जा रही है| मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिन लोगों के ठिकानों की जांच की जा रही है, उनमें से ज्यादातर सराफा व्यापारी और पुलिस कर्मी हैं। वहीं महादेव सट्टा के आरोप में निलंबित एएसआई चंद्र भूषण वर्मा के संतोषी नगर स्थित घर पर भी टीम पहुंची. कथित तौर पर 2 दर्जन से अधिक स्थानों पर कार्रवाई हो रही है।
ईओडब्ल्यू के अधिकारी दुर्ग के महावीर कॉलोनी में सांखला ज्वेलरी के प्रकाश सांखला और सहली ज्वेलरी के संचालक मदन जैन के घर भी पहुंचे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, छापेमारी के बाद मदन जैन को हाईटेक हॉस्पिटल भिलाई में भर्ती कराया गया है|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo

