ब्रेकिंग : CG में हुआ ट्रिपल मर्डर , पति पत्नी और मासूम की बेरहमी से हत्या , ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझाने में जुटी पुलिस...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कोरबा, इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया. एक कमरे में पति-पत्नी और मासूम बच्चे का शव मिला. इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है|

मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है. यह पूरा मामला उरगा पुलिस विभाग से जुड़ा है. जानकारी के मुताबिक, उरगा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत कोकरिचोली निवासी रजक परिवार के घर में एक पुरुष, एक महिला और दो साल की बच्ची का शव मिला|

 आज सुबह जब ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई तो तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंच कर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा अपनी टीम के साथ जांच में जुट गये|

गुरुवार शाम को कथित तौर पर जयराम रजक, उनकी पत्नी सुजाता रजक और उनकी दो साल की बेटियों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है|

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo