3 साल की बच्ची के साथ ताऊ के बेटो ने की हैवानियत , फिर क्रूरता के साथ कर दी हत्या , ताऊ ने बेटो की करतूत छिपाने बच्ची का शव नदी में फेंका , आरोपी गिरफ्तार....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजस्थान के धौलपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जिले के राजाखेड़ा थाना इलाके में ताऊ के दो बेटों ने तीन साल की मासूम बहन के साथ दुष्कर्म किया. आरोपियों की क्रूरता यहीं खत्म नहीं हुई। 


उन्होंने उसके सिर पर ईंट मारकर हत्या कर दी और शव को सुनसान जगह में फेंक दिया। इस क्रूरता को छुपाने के लिए मासूम के ताऊ ने बेटो का साथ देते हुए शव को चंबल नदी में फेंक दिया. मां की शिकायत के बाद पुलिस ने 10 फीट की गहराई में मासूम बच्चे का शव बरामद किया| पोस्टमार्टम में मासूम बच्ची से दुष्कर्म की पुष्टि हुई। 

पुलिस के मुताबिक, इस शिकायत में पीड़िता की मां ने कहा कि वह 20 मई को शाम करीब 5 बजे गांव के ही एक व्यक्ति के यहां गेहूं देने गई थी| इसी दौरान उसके जेठ के दो बेटे उसकी तीन साल की बेटी को बकरी चराने के बहाने ले गए | देर रात जब लड़की वापस नहीं लौटी तो वे उसकी तलाश करने लगे| 

इस बच्ची का शव रात करीब 8 बजे स्कूल के पास मिला| तीनों बाप बेटों ने जुर्म छुपाने के लिए शव को चंबल नदी में बहा दिया। 21 मई की सुबह मां ने राजाखेड़ा थाने में सूचना दी कि 20 मई सोमवार की रात उसकी बेटी की हत्या कर दी गई और उसका शव चंबल नदी में फेंक दिया गया| 

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे बाद शव को नदी से बाहर निकाला। मौत के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया. पुलिस ने अपनी जांच जारी रखी और 22 मई को पेश की गई शव परीक्षण रिपोर्ट में मासूम बच्ची के साथ बलात्कार की पुष्टि हुई।

मां की शिकायत के बाद, दो पुलिस टीमें गठित की गईं और किशोर और उसके रिश्तेदारों की तलाश शुरू की गई। 24 घंटे के अंदर दोनों किशोर को उसके दो रिश्तेदारों को मप्र सीमा घाटी से गिरफ्तार कर लिया गया| इस किशोर और उसके रिश्तेदारों से पूछताछ के दौरान पता चला कि दोनों लड़को ने बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार किया और फिर उसके सिर पर ईंट से वार कर उसकी हत्या कर दी. इस मामले को छुपाने के लिए उन्होंने खून से सने कपड़े घर के पीछे फेंक दिए और फिर शवों को नदी में फेंक दिया|

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo