भिलाई : पत्नी ने 50000 रु. सुपारी देकर करवाया था पति पर हमला पर युवक बच गया , अपने ही पति से तंग आकर उसका मर्डर करवाना चाहती थी पत्नी ,नेवई डेम में हुए हमले का मामला ...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई स्टील प्लांट बांध के पास गुरुवार शाम पत्नी को चाबी सौंपने जा रहे पति पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। किसी ने उसकी गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर दिया। गंभीर हालत में पति को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है|

पूरा मामला नेवई थाना क्षेत्र का है|जिसके बाद इस मामले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई जहां कोहका निवासी एक महिला ने ही अपने पति को मारने के लिए तीन बदमाशों को 50 हजार रुपये की सुपारी दी थी| सौभाग्य से, पुलिस समय पर पहुंची, घायल पति को बचाया और इस जघन्य अपराध को सुलझाने में सक्षम रही।

यह भी पढ़े -मरने से पहले युवक ने साड़ी ,चुड़ी पहनी दुल्हन की तरह श्रृंगार किया और लगा ली फांसी , घटना के वक़्त उसके हाथ बंधे हुए थे और आँखों में पट्टी बंधी हुई थी....

पीड़ित पति ने बताया की उसकी पत्नी निदा अंजुम ने उसे पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर नेवई डैम के पास बुलाया. वहाँ पहुँचकर निदा ने ऐसा दिखाया कि उसकी चाबियाँ खो गई हैं। जैसे ही वह चाबी ढूंढने लगा तो पीछे से अज्ञात व्यक्ति ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया।

तौकीर के बयान के आधार पर पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी. नीदा अंजुम को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसके बाद उसने सारी सच्चाई बयांन की|

जिसे सुनकर सभी के होश उड़ गए | नीदा ने बताया कि शादी के बाद उनके और उनके पति के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। इन झगड़ों से तंग आकर उसने अपने पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। उसने अपनी योजना अपने परिचित आज़ाद केंवट को बताई, जिसने अपने दोस्तों देव कुमार चौधरी और जय कुमार के साथ 50,000 रुपये में तौकीर को मारने का सौदा किया।

पुलिस ने निदा अंजुम और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने इस मामले में धारा 307 और 120बी के तहत मामला दर्ज किया है|

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo