मरने से पहले युवक ने साड़ी ,चुड़ी पहनी दुल्हन की तरह श्रृंगार किया और लगा ली फांसी , घटना के वक़्त उसके हाथ बंधे हुए थे और आँखों में पट्टी बंधी हुई थी....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मप्र के इंदौर में 21 साल के युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक पुनीत महाराजा रणजीत विश्वविद्यालय में बीसीए (द्वितीय वर्ष) की पढ़ाई कर रहा था| आत्महत्या करने से पहले युवक ने दुल्हन की तरह साड़ी, चूड़ियाँ पहनी और श्रृंगार किया था|  भंवरकुआं पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी| परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।


यह भी पढ़े CG ब्रेकिंग : सनसनीखेज मामला , पड़ोसी ने एक ही परिवार की 5 लोगो की टंगिया मारकर की हत्या , फिर खुद फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या ...

नर्मदा कॉलोनी रायसेन निवासी पुनीत महाराजा रणजीत कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था और संत नगर कॉलोनी (खंडवा रोड) में इंद्रजीत सिंह भाटिया के मकान में किराए पर रहता था| घरवालों द्वारा उसे फोन किया जा रहा था लेकिन जब उसने जवाब नहीं दिया तो घरवालो को संदेह हुआ। फिर एक परिचित को पता करने उसके घर भेजा तो पता चला कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है|

मृतक साड़ी और चूड़ियां पहने हुए था। उसकी आंखो में पट्टी लगी हुई थी और हाथ बंधे हुए थे| मृतक के पिता त्रिभुवन दुबे के किसान है | पिता ने पुलिस को बताया कि कोचिंग से लौटते ही पुनीत उन्हें फोन करता था। लेकिन शुक्रवार को उसने किसी से बात नहीं की|

वह पहले अपने दोस्तों के साथ कमरे में रहता था। आठ दिन पहले ही उन्होंने मारुति भाटिया में कमरा किराए पर लिया था। पुलिस के मुताबिक आत्महत्या की आशंका है लेकिन विभिन्न बिंदुओं पर जांच चल रही है।

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo