भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : गर्मी का प्कोप जारी है| रात में असहनीय उमस सहनी पड़ती है। सबसे बड़ी समस्या तो यह है कि ऐसी भीषण गर्मी में बच्चे, बूढ़े और जवान हर उम्र के लोगों की सेहत बिगड़ रही है| इसी बीच भिलाई में गर्मी से बीमार पड़े 57 लोगों को लाल बहादुर शास्त्री सुपेला अस्पताल ले जाया गया|
गर्मी से प्रभावित लोगों में पांच साल के 15 बच्चे भी हैं. वरिष्ठ डॉक्टर के अनुसार. पियाम सिंह के अनुसार किसी को तेज बुखार के साथ उल्टी-दस्त तो किसी को उल्टी-दस्त के कारण अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। कुछ को ओपीडी स्तर पर दवा व ओआरएस घोल देकर घर भेज दिया गया. गंभीर समस्याओं वाले लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और तरल पदार्थ दिए गए।
तत्काल इलाज शुरू करने के बाद सभी को राहत दी गयी |उपस्थित चिकित्सक सभी को पर्याप्त तरल पदार्थ पीने की सलाह दे रहे हैं| जितना संभव हो उतना तरल पदार्थ पिएं साथ ही एक चेतावनी भी कि हाइड्रेटेड रहने का मतलब हर जगह बिकने वाले ठंडे तरल पदार्थ पीना नहीं है। उन्होंने कहा कि खुले में बिकने वाले तरल पदार्थों में बैक्टीरिया होने पर उल्टी और दस्त की समस्या बढ़ सकती है।

