भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदख़ुशी कर ली| आत्महत्या की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया| घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान मृतक के पास से सात पन्नों का सुसाइड नोट मिला है| इसमें युवक ने लिखा है कि वह अपनी पत्नी से परेशान होकर आत्महत्या कर रहा है| बता दे मामला केम्प क्षेत्र के छावनी थाने की है |
मृतक ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह अपनी पत्नी से परेशान होकर आत्महत्या कर रहा है| महिला अपने बच्चों के साथ सेक्टर छह स्थित अपनी मां के घर में रहती थी। अपने सुसाइड नोट में मृतक ने बताया कि उसकी पत्नी उसे अपने दोनों बच्चों से मिलने नहीं देती थी। इस वजह से सुमित काफी दिनों से परेशान था|
जानकारी के मुताबिक सुमित अंबिकापुर में एक निजी कंपनी में काम करता था। महिला भी भिलाई में जॉब करती थी। सुमित और उसकी पत्नी तीन साल से अलग रह रहे थे। दो साल पहले सुमित ने अपने तलाक की अर्जी दायर की थी। आज तलाक के एक मामले में सुमित की पेशी थी| सुमित की पत्नी सुमित को तलाक नहीं देना चाहती.
सुमित की आत्महत्या के बाद पुलिस कैंप के जागृति चौक पहुंची और जांच शुरू की व मृतक के शव को PM के लिए सुपेला स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में रखा गया है. पुलिस फिलहाल पत्नी और परिवार वालों से पूछताछ कर रही है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo

