भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजधानी दिल्ली की सीमा से सटे गुरुग्राम में एक सनसनी खेज घटना सामने आई है| थाना सेक्टर 18 इलाके में एक मां ने अपने आठ साल के बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी| आठ साल के बच्चे की गलती सिर्फ इतनी थी कि जब वह स्कूल से लौटा तो उसके कपड़े गंदे थे।
बच्चा स्कूल में कुछ किताबें भी भूल गया। इसके बाद गुस्साई मां ने आठ साल की मासूम बच्ची को बेरहमी से पीटा और उसे बिना कपड़ों के घर के बाहर खड़े रहने पर मजबूर कर दिया। कुछ देर बाद जब बच्चे ने कुछ दिलाने की जिद की तो कलयुग की मां ने उसका गला घोंट दिया।
शाम को जब महिला का पति घर आया तो देखा कि उसका बेटा बेहोश पड़ा है. वह अपने बेटे को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही सेक्टर 18 के अधिकारी मौके पर पहुंचे और शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है. गुरुग्राम पुलिस के मुताबिक, महिला को अपने ही बेटे की हत्या का कोई पछतावा नहीं है.
गुरुग्राम एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि महिला अपने पति और आठ साल के बेटे कार्तिक के साथ सेक्टर-18 थाना क्षेत्र में रहती है। महिला का पति अरविंद मजदूरी करता है। महिला ने 13 मई की दोपहर को वारदात को अंजाम दिया, जब उसका पति अरविंद काम पर चला गया। महिला का आठ साल का बेटा स्कूल गया था। दोपहर दो बजे बेटा कार्तिक घर आया तो उसकी स्कूल यूनिफॉर्म गंदी थी। जब उसकी माँ ने पूछा तो उसे पता चला कि उसकी कुछ किताबें भी खो गयी हैं। इसके बाद महिला ने अपने बेटे की जमकर पिटाई कर दी।
यह भी पढ़े -भिलाई: इन्तजार ख़त्म , सुपेला रेलवे अंडरब्रिज गुरुवार देर शाम से लोगों के आवागमन के लिए हुआ शुरू....
आरोपी माँ ने बच्चे के कपड़े उतार दिए और उसे घर के सामने खड़ा छोड़ दिया. कुछ समय बाद कार्तिक ने अपनी मां से कुछ चीज दिलवाने की जिद की|जिसके बाद महिला का गुस्सा से आग बबूला हो गयी| और उसने कार्तिक की गला दबाकर हत्या कर दी. जब अरविंद घर आया तो उसने कार्तिक को बेहोश देखा। इसके बाद अरविंद अपने बेटे को कल्याणी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और पुलिस को सूचना दी।
सेक्टर 18 के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। अरविंद की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया| अब तक की जांच से पता चला है कि महिला बहुत ही गुस्सैल स्वाभाव की है| वह अक्सर अपने बेटे को पीटती थी। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo

