राजधानी में 9 साल के बच्ची के साथ दो बुजुर्गो समेत किन्नर ने किया गैंगरेप , बच्ची की शारीरिक और मानसिक स्तिथि हो गयी थी ख़राब , अदालत ने सुनाया ये फैसला...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजधानी रायपुर से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है| जहां एक किन्नर समेत दो बुजुर्ग लोगों ने एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर घिनौना अपराध किया। घटना इतनी दर्दनाक थी कि इससे लड़की की मानसिक स्थिति पर काफी असर पड़ा| 

अदालत अब इन अपराधियों को चार साल बाद सजा सुनाई है| अदालत ने पीड़ित के पक्ष में फैसला सुनाते हुए तीनों अपराधियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई और अपराधियों पर जुर्माना भी लगाया।

नौ साल की नाबालिग बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म की घटना से छत्तीसगढ़ दहल गया था। दिल दहला देने वाली इस घटना में 9 साल की बच्ची के साथ 60 और 70 साल के बुजुर्ग और एक किन्नर ने सामूहिक दुष्कर्म किया था| हादसा इतना भयानक था कि लड़की की मानसिक स्थिति खराब हो गई|जिसके बाद पुलिस ने लड़की के लिए काउंसिलिंग की व्यवस्था करवाई | बच्ची की खराब हालत देखकर परिवार वाले दंग रह गए थे|

कोर्ट ने तीनों पर 2-2 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया| वहीँ लड़की के पुनर्वास के लिए 7 लाख रुपये मुहैय्या करवाने की अनुशंसा की गई| विशेष लोक अभियोजक मोरिशा नायडू ने कहा कि नौ साल की बच्ची के साथ अज्ञात आरोपी ने बलात्कार किया। परिणामस्वरूप, लड़की की मानसिक स्तिथि खराब हो गई। 18 फरवरी 2020 को घटना के बाद लड़की के परिवार ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई|

यह भी पढ़े CG में हुआ भीषण हादसा बस सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकराई , हादसे में 15 घायल 7 की हालत गंभीर....

पुलिस ने लड़की की मानसिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए काउंसिलिंग करवाई । बता दे की लड़की ने सिविल लाइन निवासी दयालु थांडी (59), भरत थांडी (69) और किन्नर शंकर सागर (40) के घर का पता साझा किया। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि तीनों ने अक्टूबर 2019 से 9 जनवरी 2020 के बीच दुष्कर्म किया था. पुलिस ने 13 अप्रैल 2020 को घटना की जांच कर मामले की रिपोर्ट कोर्ट में सौंपी. अभियोजक की ओर से अदालत में छह गवाहों की गवाही स्वीकार की।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/D5cKtsv0fqRENVW4jqOkNW