CG में हुआ भीषण हादसा बस सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकराई , हादसे में 15 घायल 7 की हालत गंभीर....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिलासपुर में तेज रफ्तार बस सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गई। इस भीषण हादसे में 15 यात्री घायल हो गए | 7 लोगो की स्तिथि गंभीर बनी हुई है |हादसे की जानकारी जैसे ही रतनपुर पुलिस को हुई तो वह मौके पर पहुंच गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है|


मिली जानकारी के मुताबिक रॉयल बस अंबिकापुर से रायपुर जा रही थी. बस में करीब 30 यात्री सवार थे. बस रतनपुर में बीएलटी कॉलेज के पास सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गई। 

जिसके बाद आरोपी चालक बस से उतरकर भाग निकला। पुलिस घटना की जांच कर रही है और आरोपी ड्राइवर की तलाश कर रही है। इस घटना के बाद बस यात्रियों के बीच कोहराम मच गया सभी   चीखने-चिल्लाने लगे| ट्रक चालक और यात्रियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इस बीच यात्री बस से मुश्किल से उतरे और आस पास वालो की मदद से घायलों को अस्पताल ले जाया गया |

15 घायल यात्रियों को रतनपुर क्षेत्रीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। उनमें से सात को गंभीर चोटों के कारण बिलासपुर लाया गया। बताया जा रहा है कि ज्यादातर यात्री रायपुर गए थे। वहीं, कुछ लोग बिलासपुर में उतरने वाले थे|

दुर्घटना के बाद बस और ट्रेलर राष्ट्रीय सड़क के बीच फंस गयी जिससे ट्रैफिक जाम हो गया और गाड़ियों की कतार लग गई। पुलिस दुर्घटनास्थल पर पहुंची और सबसे पहले घायलों को अस्पताल पहुंचाया| तत्पश्चात सुबह करीब 4 बजे बस को क्रेन से खींचकर साइड लाया गया। तब जाकर यातायात दुरुस्त हो पायी |

 

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/D5cKtsv0fqRENVW4jqOkNW