भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में शराब व्यवसायी त्रिलोक सिंह ढिल्लन उर्फ पप्पू ढिल्लन और विजय भाटिया के घर पर एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम ने दबिश दी है| इस वक्त पप्पू ढिल्लन एसीबी की रिमांड में है और आज कोर्ट में पेश होने वाले है| इससे पहले एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम उनके घर तलाशी लेने पहुंची थी|
बताया जा रहा है कि एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम बुधवार सुबह करीब 4-5 गाड़ियों में भिलाई नेहरू नगर पहुंची।मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जा रहा है कि टीम पंचनामा कार्रवाई कर सीलबंद परिसरों और अलमारियों की छानबीन कर रही है।
इसके बाद जो भी दस्तावेज या सबूत मिलेंगे उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा. इससे पहले एसीबी ने शराब कारोबारी पप्पू ढिल्लन के घर की कई अलमारी और कमरे सील कर दिये थे|सुपेला पुलिस ने पिछली बार छापेमारी के दौरान विदेशी शराब जब्त कर आरोपी जसजीत ढिल्लन को गिरफ्तार कर लिया था |
इसके बाद उन्हें नोटिस देकर छोड़ दिया गया। यह चौथी बार है जब एसीबी ने पप्पू ढिल्लन के घर पर छापेमारी की है| इससे पहले ईडी की टीम ने भी यहां छापेमारी की थी.आपको बता दें कि 12 अप्रैल को भी टीम ने यहां छापेमारी की थी. इस दौरान पप्पू ढिल्लन के घर से 28 लीटर विदेशी शराब बरामद की थी|
सुपेला थाना पुलिस ने पप्पू ढिल्लन पुत्र जसजीत ढिल्लन के खिलाफ आबकारी अधिनियम 34(2) के तहत अपराध दर्ज किया था। साथ ही छापेमारी कार्यवाई के बाद विजय भाटिया फरार हो गया था। घर में कोई न होने पर टीम ने उसे सील कर दिया।
यह भी पढ़े - CG:10वीं और 12वीं की परीक्षा परिणाम को लेकर शिक्षा विभाग की जरुरी सूचना , देखे...
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|

