भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है | जहाँ पति-पत्नी के बीच छोटी सी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई की गुस्साई पत्नी ने अपने पति के प्राइवेट पार्ट को दांत से काट लिया।
घटना में घायल उसके पति को अस्पताल ले जाया गया और इलाज कराया जा रहा है| इस घटना में आरोपी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है| मामला डौंडीलोहारा के संजारी चौकी का बताया जा रहा है|
पुलिस के मुताबिक खेरथा बाजार चौकी संजारी गांव का निवासी पूना राम सिन्हा 34 साल पेशे से श्रमिक है। 6 मई की दोपहर वह घर पर था। खाना मांगने के लिए जब उसने सो रही पत्नी सरिता बाई आवाज लगाई तो उसने गुस्से में खुद खाना निकालकर खाने की बात कहने लगी।
नतीजा यह हुआ कि बहस बढ़ गई और बात गाली गलौज तक आ पहुंची | जब पति ने उसे गाली देने से मना किया तो उसने उसके गुप्तांग को दांतों से काट लिया। नतीजा यह हुआ कि उसके गुप्तांग से खून बहने लगा। इस घटना के बाद उसकी पत्नी वहां से भाग गयी|
बता दे की घटना के बाद पति की हालत ख़राब होने लगी जिसका अस्पताल में उपचार किया जा रहा है| घटना की जानकारी पुलिस को दी गई| पुलिस ने इस मामले में आरोपी पत्नी के खिलाफ धारा 294, 506 और 323 का हवाला देते हुए मामला दर्ज किया है|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo

