भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजधानी रायपुर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के पीजी हॉस्टल में एक मेडिकल छात्र ने आत्महत्या कर ली। मृतक छात्र का नाम रंजीत भुजन (25) है, जो पड़ोसी राज्य ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर का रहवासी था और रायपुर के एम्स में इंटर्नशिप कर रहा था| घटना की जानकारी मिलने के बाद अमानाका पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे की तलाशी ली लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला|
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, रंजीत इंटर्नशिप फेल होने की वजह से डिप्रेशन में थे, जिसके चलते उनका एम्स में इलाज भी चल रहा था। आज सुबह जब हॉस्टल के एक अन्य छात्र ने कमरा खटखटाया गया तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई. जब उसने गेट खुला देख अंदर जाकर देखा तो उसके होश उड़ गए।
रंजीत बेहोश अवस्था में पड़ा हुआ था| जबकि एक अन्य छात्र ने उसे जगाने की कोशिश की, लेकिन जब उसने कोई जवाब नहीं दिया, तो उन्होंने एम्स अधिकारियों को सूचित किया। रंजीत की मौत की पुष्टि होने के बाद प्रबंधन ने पुलिस और छात्र के परिवार को सूचित किया।
बता दें कि पुलिस ने मौके पर ही छात्र का लैपटॉप और मोबाइल फोन जब्त कर लिया और रूम को सील कर दिया| आमा नाका पुलिस को संदेह है कि छात्र ने खुद को मेडिसिन इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या की होगी।

