दुर्ग में कार सवार का रास्ता रोककर बदमाशो ने शराब के लिए पैसे मांगे नहीं देने पर युवक की मुक्के और डंडो से की पिटाई , मामला दर्ज....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग कोतवाली थाना अंतर्गत चंडी मंदिर के पीछे कछ युवकों ने शराब के पैसे मांगने के नाम पर कार सवार युवक की पिटाई कर दी।जानकारी के मुताबिक पीड़ित देवेन्द्र साहू ने शिकायत की है कि वह 12 मई की रात करीब 11.30 बजे अपनी बुजुर्ग मां के साथ महाराणा प्रताप भवन, शंकर नगर दुर्ग में एक सगाई कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहा था। 


यह भी पढ़े बड़ी खबर : CG में कांग्रेस नेता की अज्ञात हमलवारो द्वारा गोली मारकर हत्या.....

उसी समय, स्थानीय युवक बादल, लोकेश और उनके दोस्त शिव मंदिर के पास सड़क पर एक कार के सामने आ गए।और उसने उसका रास्ता रोककर कार रोक दी और जब वह देवेन्द्र कार से बाहर निकला तो वह उसे धमकाने लगा और उससे शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगा। 

पैसे नहीं देने पर युवक को चाकू मारने की धमकी दी और कार में तोड़फोड़ करने लगे । इसके बाद उन्होंने शिकायतकर्ता देवेन्द्र को बैट और डंडों से पीटा। परिणामस्वरूप, उनके हाथ पैरो में चोटे आई है| आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 327, 34, 341, 427, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है|

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo