भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बालोद जिले के हीरापुर गांव में तांदुला नदी पर बने एनीकट में डूबने से एक युवक की मौत हो गई. सुभाष नगर दुर्ग निवासी श्यामलाल साहू हीरापुर गांव में अपने रिश्तेदार के घर शादी में शामिल होने गए थे। जिस घर में शादी थी, वहां शुक्रवार को बारात पहुंचने वाली थी। लेकिन इस घटना से शादी वाले घर में मातम छा गये|
जानकारी के मुताबिक, सुभाष नगर दुर्ग निवासी श्यामलाल साहू अपने बेटे के साथ शुक्रवार की सुबह 7 से 8 बजे के बीच नहाने के लिए तांदुला मुहाने पर गए थे| इसी बीच वह अपने बेटे को तैरना सीखा रहे थे | इस समय पानी का बहाव तेज़ था. और एनीकट का गेट भी खुला हुआ था। इसी बीच वह अनबैलेंस होकर पानी की तेज धारा में बहने लगे और बहते हुए जाकर कुछ दूर नदी में जमा जलकुंभी में फंस गये|
घटना की जानकारी बालोद पुलिस द्वारा प्रशासन और गोताखोरों को दी गयी | जिसके बाद बचाव दल मौके पर पहुंचा और उसकी तलाश शुरू की। कुछ देर बाद श्यामलाल पानी के अंदर मिला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मामले में बालोद पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. जानकारी के मुताबिक घटना की खबर जब शादी वाले घर में पहुंची तो वहां मातम छा गया| युवक के शव को दुर्ग लाया जायेगा |
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo

