खाना न देने पर अपनी पत्नी का सिर धड़ से किया अलग , फिर रातभर बैठकर उसकी चमड़ी की खाल निकालता रहा , शव की हालत इतनी ख़राब थी की नसें और आंतें जैसे आंतरिक अंग भी दिखाई दे रहे थे, बाजू में पड़ा था महिला का कटा हुआ सिर.........

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कर्नाटक के तुमकुर में एक बेहद सनसनीखेज घटना घटित हुई है जहाँ एक व्यक्ति ने क्रूरता की सारी हदे पार कर दी |जहाँ एक व्यक्ति को खाना न देने पर अपनी पत्नी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी. आरोपी ने न सिर्फ अपनी पत्नी की हत्या की बल्कि बेरहमी से उसका सिर भी काट दिया और शरीर की खाल भी उतार दी|


यह भी पढ़ेCG : गोल्ड मेडलिस्ट नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत , तीन माह पहले हुई थी शादी , शरीर में चोट के निशान....

वारदात के बाद घर का दृश्य हृदयविदारक था। महिला का शरीर खून से लथपथ था. जब शरीर से त्वचा हटाई गई, तो नसें और आंतें जैसे आंतरिक अंग भी दिखाई दे रहे थे| शव की हालत देखकर हर किसी का दिल दहल गया |शव के पास एक कटा हुआ सिर भी पड़ा है। पुलिस के मुताबिक, घटना सोमवार शाम को कुनिगढ़ तालुक के हरियुरदुर्गा कस्बे में हुई.

आरोपी शिबराम एक आरा मशीन में काम करता था। शिवराम का अक्सर अपनी पत्नी पुष्पलता (35) से विवाद होता रहता था। सोमवार शाम को पुष्पलता द्वारा अपने पति को खाना देने से इनकार करने पर दोनों के बीच फिर से बहस शुरू हो गई. विवाद तब बढ़ गया जब शिबराम की नौकरी को लेकर दोनों आपस में भिड़ गए। 

यह भी पढ़े - एयर होस्टेस अपने प्राइवेट पार्ट में छिपाकर ले जा रही थी 1 kg सोना , सोने के आकर को देखकर एयरपोर्ट सुरक्षा अधिकारी भी रह गए दंग, एयर होस्टेस को 14 दिनों के लिए रिमांड में लिया गया..

क्रोधित शिवराम ने पुष्पलता पर चाकू से हमला किया और उसका सिर और शरीर के कई हिस्से क्षत-विक्षत कर दिए। वह मंगलवार सुबह तक उसके शरीर की खाल उतारता रहा। फिर उसने मकान मालिक को अपना अपराध बताया। जब ये सब हुआ तब उनका 8 साल का बेटा सो रहा था. तुमकुर के एसपी अशोक वेंकट ने कहा, "घटनास्थल पर 35 वर्षीय महिला का शव मिला।" इस वक्त पति भी मौजूद था| पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल कर ली

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. शिवराम और पुष्पा की शादी 10 साल पहले हुई थी। उनके बीच छोटी बातो में बहस होती थी| वारदात के दिन काम पर उनके बीच बहस हो गई. उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और मकान मालिक को इसकी जानकारी दी. उन्होंने तुरंत हमें सूचित किया. हमने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है|

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/FGky8LYa4E3DY4DQnFIsSj