भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : महासमुंद इलाके में एक हैरतअंगेज घटना सामने आई है. बसना थाना क्षेत्र के देवरी गांव में ग्रेजुएशन में गोल्ड मेडलिस्ट नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने एक मर्ग कायम कर और जांच शुरू की। हत्या के संदेह में मृतका के पति कपूर चंद साब को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है|
![]() |
इस घटना की जानकारी मिलने के बाद बसना पुलिस तहसीलदार की मौजूदगी में पंचनामा बनाकर कमरे को खोला गया. जहां महिला का शव बिस्तर पर मिला. शव की जांच की गई और शव परीक्षण के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक मौत का कारण पता नहीं चल पाएगा।
मृतक के पिता राम कुमार साव ने अपनी बेटी की मौत पर कहा कि उर्मीला साव की हत्या की गयी है| शादी अभी 3 महीने पहले ही हुई है. उनकी बेटी के ससुराल वाले उसे अपने सेलफोन पर भी बात नहीं करने देते थे। कल शाम को अचानक फोन आया कि आपकी बेटी उर्मीला की मौत हो गयी है. जब मैंने आकर उसकी तरफ देखा तो मुझे उसके पूरे शरीर पर चोट के निशान दिखे| इस मुद्दे पर निष्पक्ष सुनवाई चाहते हैं|
इस मौके पर पुलिस ने कहा कि घटना रात 9 बजे की है. शव को पीएम के लिए भेजा गया। मृतक के परिजनों ने बेटी के ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है|PM रिपोर्ट आने के बाद ही जानकारी मिल सकेगी।
मृतका के भाई दीपक ने बताया कि उर्मिला छत्तीसगढ़ कॉलेज में टॉपर रही थी और उसने गोल्ड मेडल भी हासिल किया था| कॉलेज के बाद, उर्मिला ने सांकरा के एडीएन इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ाया करती थी वहां उसकी मुलाकात शंकरा स्थित शिशु मंदिर में पढ़ाने वाले कपूरचंद साव से हुई. दोनों के बीच जान पहचान बढ़ी और दोनों ने शादी करने का फैसला किया। उर्मिला के भाई ने कहा कि कपूरचंद साव का घर अच्छा नहीं है|
हमने शादी करने से इनकार कर दिया, लेकिन दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे और हमें शादी करनी पड़ी, हालांकि हम तैयार नहीं थे। लड़की से कहा गया था कि वह कम से कम एक साल इंतजार करो फिर शादी कर लेना, लेकिन वह नहीं मानी और तीन महीने बाद आज उसकी मौत हो गई. उसके भाई ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है।

