कुम्हारी में हुआ दर्दनाक हादसा , भिलाई से चुनावी ड्यूटी समाप्त कर लौट रही मतदान कर्मी शिक्षिका की सड़क हादसे में हुई मौत...

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग, जिले के कुम्हारी थाना अंतर्गत कुम्हारी फ्लाईओवर पर मतदान कर्मी मधु बंजारे की दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी |जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद घायल अवस्था में उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।


जानकारी के मुताबिक, पोलिंग कर्मी का नाम मधु बंजारे है जो की सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गिरखोला में ई (एलबी) शिक्षक के रूप में पदस्थ है। 

उनका भिलाई के वैशाली नगर विधानसभा में चुनाव ड्यूटी लगा हुआ था | 7 मई को पूरा मतदान दिवस बिताने के बाद, मधु ने अपने सहयोगियों के साथ मतपेटियों (ईवीएम) को सुरक्षित में जमा करवा दिया।

जिसके बाद वह सुबह 4 बजे तक दुर्ग बस स्टॉप पर बैठी रहीं। इसके बाद वह इलेक्ट्रिक स्कूटी से रायपुर स्थित अपने घर के लिए निकल रही थी |जैसे ही वह कुम्हारी पुल पार की तभी पीछे से अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी| 

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें पास के निजी एपेक्स अस्पताल में भर्ती कराया जिसे वहां डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया |जानकरी मिलने पर कुम्हारी पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद शव को कुम्हारी सीएससी में रखा गया और वहां से रायपुर ले जाया गया। कुम्हारी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo