आईआईटी भिलाई जल्द ही बीएड और बीएससी पाठ्यक्रम की करेगा शुरुवात , छात्रों के लिए करियर के नए रास्ते खुलेंगे....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : आईआईटी भिलाई ने शिक्षा के क्षेत्र में नई दिशाएं गढ़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। संस्थान जल्द ही बीएड और बीएससी पाठ्यक्रम शुरू करेगा। यह पहल इंजीनियरिंग के अलावा अन्य विषयों में रुचि रखने वाले छात्रों को विभिन्न विषयों में अपनी शिक्षा को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगी| 


बता दे की इसमें इसमें चार साल का इंटीग्रेटेड कोर्स ऑफ स्टडी होगी।जिनमे बीएड इंजीनियरिंग और बीएड साइंस स्ट्रीम  उपलब्ध होगा।पहले दो साल शिक्षाशास्त्र के बुनियादी सिद्धांतों पर केंद्रित रहेगा| जिसके बाद पिछले दो वर्षों में छात्र अपनी रुचि के आधार पर विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं।

प्रवेश प्रक्रिया शैक्षणिक सत्र 2025-26 से शुरू होने की उम्मीद है।रसायन विज्ञान, अर्थशास्त्र, गणित और वैज्ञानिक कंप्यूटिंग, भौतिकी, सांख्यिकी, डेटा विज्ञान, डेटा विज्ञान अनुप्रयोग, जैविक विज्ञान, एक्सप्लोरेशन जियोफिजिक्स ,इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम और  एप्लाइड जियोलॉजी क्षेत्रों में स्नातक पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे|एप्लाइड जियोलॉजी एक अंतःविषय पाठ्यक्रम होगा जिसमें भूविज्ञान, अर्थशास्त्र, जल विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और पारिस्थितिकी जैसे विषय शामिल होंगे।

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo