दुर्ग : आधी रात ऑटो से पार्ट्स चुराकर वाहन में लगा दी आग और मौके से भाग गए अज्ञात बदमाश , वाहन को किराए पर लेकर चलाता था पीड़ित , जांच में जुटी पुलिस....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग इलाके में अज्ञात लोगों ने एक घर के सामने खड़ी ऑटो से पहले सामान चुराया और फिर उसमें आग लगा दी. जब पड़ोसी ने वाहन मालिक को इसकी जानकारी दी तो उसने बड़ी मुश्किल से आग बुझाई। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है|


कोतवाली पुलिस के मुताबिक इस मामले की शिकायत गांधी नगर डिपरापारा निवासी जब्बार अली ने दर्ज कराई है। उसने बताया कि वाहन उसने दीपक नगर दुर्ग निवासी राजकुमार पाली से किराए पर ली थी। रोजाना की तरह 20 मई की रात 11:30 बजे उन्होंने अपनी ऑटो अपने घर के पास खड़ी की थी|

यह भी पढ़े नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या , ससुराल के सभी लोग घर में ताला लगाकर हुए गायब , मायके वाले का आरोप ससुराल वाले करते थे प्रताड़ित.....

अगले दिन सुबह चार बजे उनके पड़ोस की महिला मुबारक बेगम ने उनके घर का दरवाजा खटखटाया और उन्हें बुलाया. उन्होंने कहा कि उनके वाहन में आग लग गई| जब्बार तुरंत वाहन के पास भागे और देखा कि सीट और कार के अन्य हिस्सों में आग लगी हुई थी। उन्होंने देखा कि कार में बैटरी, स्टेपनी, स्टेपनी आदि गायब थे।

यह भी पढ़े - महंत ने महिलाओं के चेंजिंग रूम में लगवाया सीसीटीवी कैमरा , घाट में नहाकर आने वाली महिलाओ की हर गतिविधि उसमे होती थी रिकॉर्ड, महंत के फ़ोन से था कनेक्ट , मामला दर्ज होने के बाद महंत फरार...

कोतवाली पुलिस ने धारा 379, 435 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस घटनास्थल और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटना के दौरान कौन-कौन लोग आ-जा रहे थे और किस दिशा में जा रहे थे। पुलिस का कहना है कि वह जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लेगी|

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo