भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर सिटी एंटी क्राइम और साइबर यूनिट की एक टीम ने शहर में ड्रग्स सप्लाई कर रहे पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है. जिसमे में चार युवक और एक लड़की को गिरफ्तार किया गया है. वह दिल्ली से ड्रग्स लेकर रायपुर आये हुए थे और यहीं से सप्लाई भी कर रहे थे|
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस लिस्ट में एक पुलिस कर्मी का नाम भी शामिल है. हालांकि पुलिस उसकी संलिप्तता की जांच कर रही है. पुलिस आज इस गुत्थी का पर्दाफाश करेगी. प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस को संकेत मिले कि कुछ युवक-युवतियां नशा कर रहे हैं| तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ की. इनमें एक लड़की भी थीं|
इसी आधार पर दिल्ली के चार युवकों को पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया गया. साथ ही काफी मात्रा में ड्रग्स मिलीं है| जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार युवक दिल्ली का रहने वाले है और किराए के मकान में रहते है|
वे वहां से ड्रग्स लाते थे. बाद में उन्होंने इसे शहर के युवाओं को बेचना शुरू कर दिया |उन्होंने शहर भर में क्लब पार्टियों और पबों में भी शामिल होकर वहां भी ड्रग्स सप्लाई किया करते थे| उनके साथ कई अन्य लड़कियां भी इस कार्य में शामिल है|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo

