सोशल मिडिया में फेमस होने के लिए लोग अब ऐसी हरकते करने लगे है , किचन को शौचालय के कामोड में ला दिया , विडियो देखे...

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : आजकल हर कोई सोशल मीडिया पर फेमस होना चाहता है। हर कोई चाहता है कि उसके अकाउंट पर मिलियन फॉलोअर्स हों। इसका मतलब है कि अधिक से अधिक लोग आपके कंटेंट को देखे और पसंद करें। लेकिन हम इस बात पर ध्यान नहीं देते कि हम किस तरह का कंटेंट तैयार करते हैं।

आजकल लोग अजीबोगरीब चीजें करते हुए अपना वीडियो बनाते हैं और सोचते हैं कि अगर यह वायरल हो जाएगा तो वे मशहूर हो जाएंगे। लेकिन ऐसे वीडियो देखने के बाद लोग परेशान हो जाते हैं और कमेंट सेक्शन में चले जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त ट्रेंड में है|

विडियो देखे -

सोशल नेटवर्क पर एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोगो का दिमाग सन्न रह गया | ऑनलाइन पोस्ट किए गए इस वीडियो में एक महिला अपने सामने कढ़ाई लेकर बैठी हुई दिखाई दे रही है। फिर वह कागज जलाती है और चूल्हा जलाना शुरू कर देती है। 

लेकिन अगर आप इस वीडियो को ध्यान से देखेंगे तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि यह महिला शौचालय पर बैठकर गैस स्टोव बनाने के लिए भारतीय शौचालय के कमोड पर कढ़ाई राखी है। यह वीडियो सोशल नेटवर्क पर काफी वायरल हो रहा है|

इस वीडियो को माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर @PalsSkit अकाउंट से शेयर किया गया है |जब वीडियो शेयर किया गया था |खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2,022,000 लोग देख चुके हैं।

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo