हॉट सीट बनी नाई की दूकान , राहुल गांधी के दाढ़ी और बाल कटवाने के बाद लोगो में उसी कुर्सी में बैठकर बाल बनवाने की होड़ मची , दूर दूर से लोग उस कुर्सी में बैठने आ रहे है....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कांग्रेस नेता अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। कभी वे ट्रक में सवार होकर ड्राइवर से बात करते हैं तो कभी ट्रैक्टर पर बैठ जाते हैं. वे गरीब आदमी के घर जाकर रूखा-सूखा खाना भी खाते हैं| हाल ही में राहुल गांधी अपनी दाढ़ी की वजह से चर्चा में हैं|


यह भी पढ़े - गर्लफ्रेंड की लाश बैग में रखकर घूम रहा था प्रेमी , होटल वालो को शक होने पर बैग खुलवाया अन्दर का नजारा देखकर उड़े होश....

दरअसल, राहुल गांधी लोकसभा चुनाव के लिए रायबरेली से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं. उन्होंने हाल ही में रायबरेली में एक जनसभा को संबोधित किया था और जनसंपर्क में शामिल हुए थे. इसके बाद वह सीधे नाई की दुकान पर गए और अपनी दाढ़ी कटवाई।

रायबरेली के लालगंज में न्यू मुंबा सैलून के संचालक मिथुन ने राहुल गांधी की दाढ़ी काटी और करीब 3 मिनट तक बात की। 28 साल के मिथुन के मुताबिक जैसे ही राहुल गांधी उनके सैलून में आए तो उन्हें डर लगने लगा. फिर राहुल ने हमसे पूछा, "क्या मेरी दाढ़ी सेट कर सकते हो?" मैंने घबराहट से सिर हिलाया|

मिथुन ने कहा कि जब वह शेविंग कर रहे थे तो वह मुझसे बात करने लगे. राहुल गांधी ने उनसे उनके परिवार के बारे में पूछा. मैंने उसकी शिक्षा के बारे में पूछा. मैंने कहा कि मैंने पांचवीं कक्षा तक पढ़ाई की है. हम 4 भाई और 3 बहनें हैं. मेरा भाई मुंबई में काम करता है. दूसरा भाई गांव में रहकर खेती करता है और तीसरा भाई अभी पढ़ाई कर रहा है.

 मेरी 7 महीने की बेटी है. मिथुन ने कहा कि राहुल गांधी ने उनसे राय बरेली और मुंबई में काम करने के अंतर के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि राय बरेली काम करने के लिए अच्छी जगह है, लेकिन यहां पैसा बहुत कम है. मुंबई में अधिक कमाएं.

राहुल गांधी ने उन्हें यह भी पुछा कि फैशन ट्रेंड कैसे बनता है। उन्होंने कहा कि हम सिर्फ दाढ़ी और बाल काटते है| लोग ऐसी शैली चाहते हैं जिसको क्रिकेटरों और अन्य मशहूर हस्तियों द्वारा किया जाए। तभी नया फैशन ट्रेंड बनता है|

 मिथुन के सैलून में शेविंग की कीमत 20 रुपये और बाल कटाने की कीमत 30 रुपये है। लेकिन राहुल गांधी मेरे काम से खुश हुए और मुझे 500 रुपये दिए.

बता दे की राहुल गांधी के जाने के बाद से उनके सैलून पर बिक्री बढ़ी है। उनसे मीलने के लिए लोग दूर-दूर शहरों से आ रहे हैं। उनके आगमन के बाद से उसके जीवन में सब कुछ बदल गया है।

 इसके अलावा लोग उस कुर्सी के बारे में भी पूछते हैं जिस पर बैठकर राहुल गांधी अपनी दाढ़ी और बाल कटवा रहे थे। वह उसी कुर्सी पर अपनी दाढ़ी काटने की भी बात करते हैं।

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo