गर्लफ्रेंड की लाश बैग में रखकर घूम रहा था प्रेमी , होटल वालो को शक होने पर बैग खुलवाया अन्दर का नजारा देखकर उड़े होश....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मनाली में भोपाल की युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सुलझ गया है. शाहपुरा जिले की रहने वाली 26 वर्षीय शीतल कौशल नाम की लड़की अपने प्रेमी के साथ हिमाचल प्रदेश के मनाली गई थी. जहां एक होटल में उसके प्रेमी ने उसकी हत्या कर दी. शीतल का शव उसके प्रेमी के बैग में मिला। मनाली पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ में जुटी है|


यह भी पढ़े - भिलाई : बेटे से मिलने ससुराल गए युवक को पत्नी के मायकेवालों ने जमकर पीटा अस्पताल में हो गयी मौत , ससुराल वालो का कहना है की उन्हें फंसाया जा रहा है, वीडियो रिकार्डिंग के बीच हुआ पोस्टमॉर्टम.....

जानकारी के मुताबिक, भोपाल की रहने वाली शीतल 13 मई को हरियाणा के पलवल के रहने वाले विनोद ठाकुर के साथ मनाली के एक होटल में पहुंची थी. होटल स्टाफ का कहना है कि 13 मई को चेक इन करने के बाद दोनों दो दिन तक होटल में रुके और घूमते रहे। 15 मई को, विनोद ने चेकआउट किया और फिर वोल्वो बस स्टॉप तक ले जाने के लिए एक टैक्सी बुलाई।

 इस बीच जब होटल स्टाफ ने उनसे शीतल के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि वह लेह के लिए रवाना हो गई हैं। विनोद के पास काफी भारी बैग था। टैक्सी में चढ़ते वक्त जब होटल स्टाफ को शक हुआ तो उन्होंने उससे अपना बैग खोलने को कहा, जिसके बाद विनोद डर गया और वहां से भाग गया. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और जब पुलिस ने बैग खोला तो देखा कि अंदर शीतल का शव था।

यह भी पढ़े - CG : युवक ने लिव इन पार्टनर की पत्थर से कुचलकर की हत्या , महिला की 8 महीने की बेटी भी है ,घटना के बाद आरोपी फरार....

आरोपी विनोद ने भागने की कोशिश की लेकिन कुछ घंटों बाद मनाली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक, शीतल के शव को लपेटकर एक बैग में रखा गया था। उसकी हत्या कैसे की गई यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा। यह भी पता चला कि होटल का कमरा शीतल के नाम पर बुक किया गया था और पुलिस उसके आधार कार्ड का उपयोग करके शीतल की पहचान करने में सक्षम रही। फिलहाल पुलिस आरोपी विनोद से पूछताछ में जुटी है|

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo