राजनांदगाँव में सराफा कारोबारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या , आर्थिक परेशानी के चलते खौफनाक कदम उठाने की आशंका...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजनांदगाँव जिले के मोहला मानपुर के अंबागढ़ चौकी के एक सराफा व्यापारी ने शुक्रवार सुबह निजी कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सराफा कारोबारी के खौफनाक कदम उठाये जाने से परिवार के लोग सदमे में हैं। 


अंबागढ़ चौकी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक सर्राफा व्यापारी मनोज सोनी रोजाना की तरह सुबह नाश्ता करने के बाद घर से निकले। कुछ घंटों बाद वह लौटा और कमरे में दाखिल हुआ। बंद कमरे में कोई हलचल न होने पर परिजनों ने उसे आवाज लगाई। 

किसी अनहोनी की आशंका पर परिजन दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुए। कारोबारी को कमरे में लटका देख सभी हैरान रह गए। बताया जा रहा है कि 33 वर्षीय मनोज सोनी पायल ज्वैलर्स के संचालक थे। उनका घर बजरंग चौक पर है| 

एसडीओपी चौकी अर्जुन कुर्रे ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या के कारण का खुलासा नहीं हुआ है| कारोबार जगत में चर्चा है कि आर्थिक परेशानी के चलते कोई कारोबारी ऐसा कदम उठाया होगा |हालाँकि जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों  का पता चल पायेगा |

यह भी पढ़े - CG: दुर्ग भिलाई सहित पुरे छग में ड्रग्स सप्लाई करने वाले प्रोफेसर गैंग को पुलिस ने किया गिरफ्तार , दिल्ली से रेल मार्ग द्वारा लायी जाती थी ड्रग्स , खरीदार बनकर पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार.....

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo