CG: दुर्ग भिलाई सहित पुरे छग में ड्रग्स सप्लाई करने वाले प्रोफेसर गैंग को पुलिस ने किया गिरफ्तार , दिल्ली से रेल मार्ग द्वारा लायी जाती थी ड्रग्स , खरीदार बनकर पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार.....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के प्रोफेसर गिरोह को ड्रग्स सप्लाई करने के आरोप में रायपुर पुलिस ने दिल्ली से चार से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से ड्रग्स, नकदी, मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। आरोपियों को दिल्ली से रायपुर ले जाया जा रहा है|


यह भी पढ़े हत्या कर, शव की चमड़ी निकली फिर शव को छोटे छोटे टुकड़ो में काटकर पैकेट में भरकर अलग अलग जगह फेंक दिया , बिजनेस पार्टनर और दोस्त ने अपने ही सांसद दोस्त से ऐसा बदला लिया की सुनकर रुंह कांप जाएगी.....

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस अधिकारियों ने आरोपियो की गिरफ्तारी की पुष्टि की है| उनके मुताबिक पूछताछ के बाद सबकुछ पता चल जाएगा| पुलिस के मुताबिक, दिल्ली से रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ तक रेल मार्ग के जरिए ड्रग्स पहुंचाई जाती थी|

फिर कूरियर द्वारा मास्टरमाइंड पहुंचाई जाती थी| पांच दिन पहले दिल्ली में रायपुर पुलिस ने तस्करों को पकड़ने के लिए कैंप लगाया था. प्रोफेसर गिरोह से पूछताछ से प्राप्त जानकारी के आधार पर, कैंप टीम ने एक स्थानीय पॉइंटर लगाया और खरीदार बनकर उसके साथ घूमते थे| 

यह भी पढ़े -दुर्ग : पार्किंग संचालक मंत्री यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने बस्तर से किया गिरफ्तार , 2 अन्य आरोपी भी हुए गिरफ्तार....

तस्करों ने पॉइंटर से संपर्क किया और ट्रैकिंग टीम के सदस्य खुद ग्राहक बनकर पहुंच गए। इसके बाद आरोपियों को घेरकर गिरफ्तार कर लिया गया। पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और फिर बाकी आरोपियों को पुलिस द्वारा अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया.

बता दे 13 मई को रायपुर पुलिस ने खम्हारडीह इलाके में ड्रग्स बेचने के आरोप में पैडलर कुसुम हिंदुजा और चिराग शर्मा को गिरफ्तार किया था. पूछताछ के बाद पुलिस ने व्यापारी आयुष अग्रवाल और होटल कूरियर महेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया. गिरोह का सरगना प्रोफेसर उपनाम आयुष अग्रवाल था।

यह भी पढ़े राजधानी में मिली महिला की अर्धनग्न लाश , जामुल के एक व्यक्ति ने सबसे पहले देखी लाश ,बॉडी 3-4 दिन पुरानी , हत्या की आशंका...

आयुष कोकीन, एमडीएमएम, टैबलेट और इंजेक्शन सप्लाई करता था जिसे महेश सिंह उर्फ ​​नेपाल दिल्ली से रायपुर, बिलासपुर और भिलाई भेजता था। आरोपी ने एक ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म पर संपूर्ण मादक पदार्थों की तस्करी का नेटवर्क बनाया। ड्रग यूजर्स नेटवर्क पर ही आयुष से संपर्क करते थे और ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करते थे।

पैसे मिलने के बाद आयुष ने कुसुम हिंदुजा उर्फ ​​लूसिफर और चिराग शर्मा उर्फ ​​बर्लिन की मदद से ड्रग्स को ग्राहक के बताए स्थान से कुछ दूरी पर छोड़ दिया। इसके बाद  ग्राहक को उस जगह की फोटो भेजते थे| जहां ड्रग्स रखी होती थी और फिर गायब हो जाते थे|

यह भी पढ़े भिलाई : आधी रात शहर में हुआ हादसा , तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही एसयूवी को मारी टक्कर और फिर अनियंत्रित होकर दीवार तोड़ते हुए घर में घुसी, SUV के परखच्चे उड़े ..

पुलिस ने ड्रग सप्लायरों और तस्करों को गिरफ्तार करने के बाद उनसे पूछताछ की और दिल्ली में माल सप्लाई करने वाले नाइजीरियाई गिरोह के बारे में जानकारी जुटाई. इसके बाद रायपुर पुलिस ने दिल्ली में कैंप किया और सक्रिय मुखबिरों की मदद से चार से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

होटल संचालक महेश सिंह का दिल्ली में किराए का होटल है। इसी दौरान वह एक नाइजीरियाई गैंगस्टर के संपर्क में आया और ट्रेन से दिल्ली से आयुष अग्रवाल तक ड्रग्स भेजने लगा. महेश सिंह नामक व्यक्ति  रायपुर पहुंचकर एक कूरियर की मदद से और आयुष अग्रवाल को ड्रग्स पहुंचाया करता था|

आयुष वही ड्रग्स अपने ग्राहकों को भी बेचा करता था| प्रोफेसर उर्फ़ आयुष अग्रवाल ने चार महीने की पुलिस पूछताछ के दौरान ड्रग्स बेचने की बात कबूल की। आयुष ने यह भी कहा कि वह माल  खरीदने के लिए पैडलर कुसम हिंदुजा के साथ दो बार दिल्ली की यात्रा की।

जब पुलिस ने पूछताछ की, तो प्रोफेसर के गिरोह ने होटल, पब और फार्महाउस में ड्रग्स की आपूर्ति करना भी स्वीकार कर लिया। आरोपियों के उन लोगों के साथ संपर्क होने की अधिक संभावना थी जो टेक्नो , आफ्टर पार्टियाँ आयोजित करते थे| ये लोग प्रोफेसर्स गैंग के बड़े ग्राहक थे और बड़ी मात्रा में ड्रग्स खरीदते थे.

रायपुर पुलिस ने ऐसे होटल, पब, फार्म के मालिकों और इवेंट आयोजकों को नोटिस जारी किया है और उनसे पूछताछ भी कर रही है.

आरोपी ने अपने ग्राहकों को 3500 से 25000 रुपये तक की ड्रग्स सप्लाई करते थे| इसके के लिए, एक संपूर्ण मूल्य सूची ऑनलाइन बनाई गई है। ग्राहकों ने इस मूल्य सूची को देखकर, ड्रग्स बुक करते थे और पैसे का भुगतान किया करते थे इसके बाद ऑर्डर डिलीवर कर दिया जाता था|

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo