भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में कांग्रेस नेता विक्रम बैस की 13 मई की रात को उनके घर से 500 मीटर दूर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी| आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में कांग्रेस नेता और ट्रांसपोर्टर विक्रम बैस की हत्या की साजिश के मामले में मास्टरमाइंड समेत वारदात में शामिल हत्यारों ने बाहर से शूटर को बुलाया और फिर ऐसी साजिश रची, जिस पर पुलिस को शक न हो|
यह भी पढ़े - गर्लफ्रेंड की लाश बैग में रखकर घूम रहा था प्रेमी , होटल वालो को शक होने पर बैग खुलवाया अन्दर का नजारा देखकर उड़े होश....
इसके चलते घटना से पहले ही विक्रम बैस की हत्या के सभी आरोपी शहर छोड़कर चले गए और केवल शूटर ही घटनास्थल और आसपास के इलाके में रह गए. इसके बाद भी पुलिस ने हत्यारों की पहचान कर ली और उनकी तलाश शुरू कर दी. अब तक की जांच में कारोबार में कॉम्पीटिशन के चलते ट्रांसपोर्ट संचालक द्वारा कांग्रेस नेता की हत्या की बात सामने आई है। इस मामले के मास्टरमाइंड को पुलिस ने अभी तक हिरासत में नहीं लिया है, लेकिन हत्या में शामिल नौ आरोपी हिरासत में हैं|
मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिलासपुर एसपी रजनीश सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात नारायणपुर एसपी ने बताया की हत्यारे बिलासपुर की ओर जा रहे है| इसके बाद पुलिस ने मंगलवार रात करीब 10:30 बजे रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग और अन्य सड़कों पर नाकाबंदी कर दी। इस दौरान बदमाश रायगढ़ जाने के रास्ते में पाराघाट टोल प्लाजा पर बैरियर तोड़कर कार में सवार होकर भाग गए।
पुलिस ने उनका पीछा करते हुए कार को रोकने की कोशिश की और युवक को बाहर निकाला. दोनों आरोपियों ने पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की और भाग गए। पुलिस ने कार जब्त कर उसकी तलाशी ली, लेकिन उसमें कुछ नहीं मिला। रात भर की तलाश के बाद पुलिस ने बुधवार सुबह दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। नाकाबंदी तोड़कर भागे तीसरे आरोपी का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
पुलिस ने घटना में शामिल जसप्रीत सिंह जस्सी और विश्वजीत नाग को गिरफ्तार कर लिया है| जबकि हत्या का मास्टरमाइंड मनीष राठौड़ भागने में सफल रहा|नारायणपुर में मनीष राठौड़, जसप्रीत सिंह जस्सी और विश्वजीत नाग के सट्टा लगाने की बात पुलिस को पता चली थी|
पुलिस ने उसके खिलाफ कई बार कार्रवाई की थी| जिसके बाद उसने ट्रांसपोर्ट का काम शुरू किया. कांग्रेस नेता विक्रम बैस भी ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े थे. बिजनेस में प्रतिस्पर्धा थी और यही हत्या की वजह बनी| जिसकी वजह से मनीष राठौड़, विश्वजीत नाग और जसप्रीत सिंह जस्सी ने मिलकर बाहर से शूटरो को बुलाया और विक्रम बैस की हत्या करवा दी|
हत्या की योजना बनाने के बाद, वह योजनाबद्ध तरीके से शहर छोड़कर चले गए| अपराध से एक रात पहले रायपुर, दुर्ग और अन्य इलाकों के होटलों में रुके थे। होटल में बाकयदा इनके चेक इन और चेकआउट भी मौजूद है | आरोपियों ने खुद को बचाने और सबूत इकट्ठा करने के लिए ऐसा किया।इस्तेमाल की गई पिस्टल, गंडासा तथा दो मोटरसाइकिलें भी मनीष राठौर के गोदाम से बरामद की गईं है | और यह भी बात सामने आ रही है इस हत्याकांड को उसने नक्सली कनेक्शन दिखाने की भी कोशिश की थी |
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo

