कवर्धा हादसे की आज बिलासपुर हाईकोर्ट में होगी सुनवाई...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिलासपुर , कवर्धा जिले के कुकदूर में एक सड़क दुर्घटना में 19 बैगा लोगों की मौत हो गयी थी| घटना पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है| इस मुद्दे पर आज शुक्रवार को पीआईएल याचिका के जरिए सुनवाई होगी|


यह भी पढ़े राजधानी में मिली महिला की अर्धनग्न लाश , जामुल के एक व्यक्ति ने सबसे पहले देखी लाश ,बॉडी 3-4 दिन पुरानी , हत्या की आशंका....

 हम आपको बताना चाहेंगे कि सोमवार को  कबीरधाम जिले के बाहपानी गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 19 लोगों की जान चली गई। सभी मृतक सेमरहा गांव के रहने वाले थे| एक साथ 19 आदिवासी बैगाओं का अंतिम संस्कार किया गया। ग्रामीणों ने उन्हें अश्रुपूर्ण अंतिम विदाई दी। 

उप गृह मंत्री और गृह सचिव विजय शर्मा भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए। इस दौरान आदिवासी समुदाय के नेताओं ने सरकार से पीड़ित परिवारों को सरकारी नौकरी और एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग की|

 हालांकि, इस घटना के बाद सरकार ने मृतकों के परिवारों के लिए 5 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये के मुआवजे की घोषणा की है. घायलों के इलाज में बेहतर सुविधा के भी निर्देश दिए गए।

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo