राजधानी में चालू कूलर में पानी भरने के दौरान युवक को लगा करंट हुई मौत...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजधानी रायपुर में करंट लगने से एक युवक से की दर्दनाक मौत हो गई| युवक चालू कूलर में बाल्टी से पानी भर रहा था | तभी कूलर में करंट का प्रवाह हो गया जिससे युवक को जोरदार झटका लगा और वह जमीन पर गिर पड़ा. इसके बाद परिजन उसे मेकाहारा अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।


यह भी पढ़ेब्रेकिंग न्यूज़ : दंतेवाड़ा से पुलिस ने 15 नक्सलियों को किया गिरफ्तार साथ ही एक IED भी की बरामद , जवानों को उड़ाने की थी साजिश....

पूरा मामला धरसीवा थाना क्षेत्र के सिलयारी कॉलोनी का है| मृतक दागेश्वर साहू (32) के बड़े भाई विपेश्वर साहू ने बताया कि छोटा भाई सिलतरा की कंपनी में वेल्डर के पद पर कार्यरत था. रविवार शाम को वह घर में लगे कूलर में पानी भर रहा था इस दौरान  कूलर चालू था और उसमें अचानक करंट का प्रवाह हो गया। तभी दागेश्वर जमीन पर गिर पड़ा.

इस हादसे के बाद परिजन उन्हें रायपुर के मेकाहारा अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने उसकी जांच की और फिर उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक शादीशुदा था उसके दो बच्चे भी हैं|  इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है|बता दे इससे पहले भी इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी है | असावधानी व जोखिम पूर्ण कार्य ऐसे हादसों को जन्म देते है | युवक से हुई छोटी सी चूक ने उसकी जान ले ली और बच्चो से सिर से पिता का साया छीन गया |सावधानी अत्यंत आवश्यक है|

यह भी पढ़े राजनांदगांव पेट्रोल पम्प मैनेजर से लूट काण्ड में हुआ बड़ा खुलासा , मैनेजर ही निकला मास्टरमाइंड ,पैसे देखकर बदल गयी थी नीयत फिर दोस्तों के साथ रची लूट की साजिश....