राजनांदगांव पेट्रोल पम्प मैनेजर से लूट काण्ड में हुआ बड़ा खुलासा , मैनेजर ही निकला मास्टरमाइंड ,पैसे देखकर बदल गयी थी नीयत फिर दोस्तों के साथ रची लूट की साजिश....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजनांदगांव. पुलिस ने सोमवार को चिचोला राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक पेट्रोल पंप मैनेजर से कथित लूट की घटना को सुलझा लिया। लूट की योजना खुद मैनेजर ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर बनाई थी. मैनेजर ने इतने सारे पैसे देखे तो उसकी नियत डगमगा गई और उसने दो दोस्तों को लूट की साजिश में शामिल कर लिया। 


यह भी पढ़े - CG में हुई दृश्यम फिल्म जैसी वारदात , गर्लफ्रेंड के पति को मारकर अपने ही ऑफिस के नीचे 5 फीट गड्ढा कर दफनाया , 5 महीने बाद हुआ मामले का खुलासा..

राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई इस घटना को देखते हुए पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी कर दी और आरोपियों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी. सीसीटीवी फुटेज और अन्य स्रोतों का उपयोग करते हुए पुलिस ने डकैती के मास्टरमाइंड और उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़े भिलाई : नाबालिग बेटी की अश्लील विडियो वायरल होने से आहात माँ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

मिली जानकारी के अनुसार घोरतालाव स्थित मारुति फ्यूल्स के मैनेजर राजाराम विश्नोई पेट्रोल पंप से 14 लाख रुपए लेकर मोटरसाइकिल से राजनांदगांव के लिए निकले थे। इसी दौरान तेंदुनाला के पास एक मैनेजर से कथित तौर पर लूटपाट की गयी. पुलिस ने हाईवे पर हुई लूट को गंभीरता से लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी|

यह भी पढ़े -भिलाई में हुआ दर्दनाक हादसा , दो मोटरसाइकिल सवारों की आपस में भिडंत , मौके पर 3 युवको की मौत , 2 घायल....

 मैनेजर ने पुलिस को बताया की कार में लुटेरों आये और उसे घायल कर उसके पास रखे 14 लाख रूपये लूट लिए| पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग और अन्य प्रमुख सड़कों को अवरुद्ध कर दिया। इसी दौरान आरोपियों को फत्तेगंज में चिरकारी रोड के पास देखा गया। पुलिस ने तुरंत ठोस कदम उठाया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों के पास से 13 लाख 24 हजार रुपये बरामद किये गये|

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/FGky8LYa4E3DY4DQnFIsSj