भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : सोशल मीडिया पर एक बेहद शर्मनाक वीडियो प्रसारित हो रहा है|एक फिटनेस ट्रेनर एक महिला के साथ शर्मनाक हरकतें करते हुए कैमरे में कैद हो गया। मामला पश्चिम बंगाल का है| जिसमे जिम में एक लड़की को अकेले देखते ही जिम टीचर उसे धक्का देकर जबरदस्ती करना शुरू कर देता है।
इस वायरल वीडियो में एक फिटनेस ट्रेनर को पहले महिला पर हमला करते देखा जा सकता है. फिर वह महिला के ऊपर पर बैठ जाता है और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करने लगता है। इस घटना का वीडियो सोशल नेटवर्क पर पोस्ट होने के बाद पुलिस को इस घटना के बारे में पता चला और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है|
विडियो देखे -
वीडियो में साफ दिख रहा है कि जिम में लड़की को अकेला पाकर जिम टीचर शर्टलेस होकर उसके पास पहुंचता है और उसका साथ छेड़खानी करना शुरू कर देता है|जब लड़की जिम टीचर की हरकतें देखती है तो मौका-ए-वारदात से भागने की कोशिश करती है. लेकिन जिम के एक ट्रेनर ने लड़की को पकड़ लिया और पीटना शुरू कर दिया. थोड़ी देर बाद लड़की जमीन पर गिर जाती है. तभी जिम टीचर लड़की के ऊपर बैठ जाता है और उसके साथ जबरदस्ती करने लगता है|
मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वीडियो को रुचि कोकचा (@ruchikokcha) नाम की यूजर ने सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया है. यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में घटना की जानकारी दी है. "यह पश्चिम बंगाल के बॉडीलैब पॉवर जिम का वीडियो है जहां एक महिला का शारीरिक शोषण किया जा रह है |
इस वीडियो के प्रसारित होने के बाद राणाघाट जिला पुलिस को मामले से अवगत कराया गया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जो की जिम ट्रेनर था। इस संबंध में, रुचि कोकचा (@ruchikokcha) के पोस्ट के जवाब में, राणाघाट क्षेत्र पुलिस ने लिखा: “हैलो @ruchikokcha, हमें इस मुद्दे के बारे में सूचित करने के लिए धन्यवाद। इस वीडियो के अपराधी की पहचान कर ली गई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।'' उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है| पीड़ित महिला से भी संपर्क किया गया और वह अब सुरक्षित है|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo

